बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सनी लियोनी ने यूपी के नोएडा में एक रेस्टोरेंट खोल लिया है। इसके साथ ही सनी अब रेस्टोरेंट की मालकिन भी बन गई हैं। बता दें कि उन्होंने रेस्टोरेंट की ओपनिंग 22 जनवरी के दिन धूम-धाम से की थी। सनी के चाहने वालों में से कई लोग उनके रेस्टोरेंट में जाकर खाने का स्वाद ले आए है। सनी के रेस्टोरेंट का नाम चिका लोका है।
आइए जानते हैं सनी के रेटोरेंट में क्या है खाने का रेट? क्या ऑनलाइन सुविधा चालू है? साथ ही कैसे पहुंचे लोकेशन पर? यहां सारा कुछ विस्तार से पढ़ें।
सनी लियोनी ने नोएडा के सेक्टर 129 में one 29 के पास अपना रेस्टोरेंट लॉन्च किया है। जिसका नाम चिका लोका है। उन्होंने रेस्टोरेंट को स्पैनिश नाम दिया गया है। खास बात यह है चिका लोका का मतलब ‘पागल लड़की’ होता है। फूड लवर सनी के इस रेस्टोरेंट में काफी कम पैसों में जाकर खाना खा सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन ऑर्डर भी कर सकते हैं।
चलिए सनी के चिका लोका रेस्टोरेंट के रेट लिस्ट पर एक नजर डालते हैं। चिका लोका रेस्तरां में खाने के रेट की बात करें तो यहां Pulled chicken Samosa आपको 195 में मिल जाएगा। साथ ही Chicken Tikka Masala Waffles 495 रुपए तक में मिल जाएगा। खास बात यह है कि रेस्तरां की मैन्यू में खाने की सारी चीजें 1000 के अंदर ही है। सनी ने रेस्टोरेंट में खाने का रेट मध्यम वर्गीय लोगों को नजर में रखते हुए रखा है।
आपको बता दें सनी का यह रेटोरेंट 12:00 PM से 11:30 PM तक ही खुलता है। सनी के रेस्तरां चिका लोका का रेट की और अधिक जानकारी के लिए eazydiner और swiggy ऐप पर जाएं । खास बात यह है इन्हीं दोनों फूड साइट से ऑनलाइन ऑर्डर कर खाना भी आप चिका लोका रेस्तरां से मंगा सकते हैं।
-एजेंसी
- शिवाजी महाराज का शौर्य, आगरा प्रवास और ब्रज की संस्कृति बनेगी आकर्षण: ताज नगरी में छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम का 80% निर्माण कार्य पूरा; पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया निरीक्षण - October 16, 2026
- आगरा के दयालबाग में राधास्वामी मत के तृतीय संत परम गुरु महाराज साहब का पावन भंडारा 18 अक्टूबर को, देश-विदेश से पहुंच रहे सतसंगी - October 16, 2026
- आगरा में दशहरा शोभायात्रा को लेकर सियासत गरमाई, जटपुरा लोहामंडी मंदिर कमेटी ने पार्षदों के सभी आरोपों को साक्ष्यों के साथ नकारा - October 16, 2026