जयपुर। 05 जुलाई को रिलीज़ होने वाली राजस्थानी फिल्म भरखमा की रिलीज़ डेट मेकर्स द्वारा टाल दी गई हैं और जल्द ही नई डेट की घोषणा की जाएगी। पोस्ट प्रोडक्शन में वीएफएक्स का कार्य पूर्ण होने में लगने वाले समय के कारण फिल्म की रिलीज़ डेट टाल दी गई हैं।
मेकर्स ने बताया की फिल्म का संपूर्ण कार्य राजस्थान में ही किया जा रहा हैं जिस कारण वीएफएक्स कार्य में समय लग रहा हैं। नई तारीख की घोषणा 02 जुलाई को राजस्थानी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार श्रवण सागर उर्फ़ श्रवण सागर कल्याण (SSK) के जन्मदिन के अवसर पर की जा सकती हैं।
फिल्म “भरखमा” की कहानी प्रेम, कर्तव्य और सांप्रदायिकता के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें दंगों की वास्तविकता और उन्हें भड़काने वालों के बारे में सवाल उठाए गए हैं। फिल्म यह विचार करती है कि प्यार एक गुनाह है या एक ऐसी भावना जो दिलों पर राज करती है और सपनों को साकार करती है।
कहानी में नीलोफर और सागर के अमर प्रेम को दर्शाया गया है, जो इतिहास में अमर प्रेम कहानियों जैसे लैला-मजनू, शिरी-फरहाद और मूमल-महेन्द्र की तरह है। फिल्म में एक दबंग पुलिस ऑफिसर की कर्तव्यनिष्ठा और प्रेम के सच्चे स्वरूप को दिखाया गया है।
“भरखमा” दर्शकों को सिनेमा हॉल में आकर अपने सवालों के जवाब ढूंढ़ने के लिए आमंत्रित करती है, जहां वे सहनशील और अपने प्रिय सागर की कहानी देख सकते हैं।
राजस्थानी और बॉलीवुड सिनेमा के दिग्गज श्रवण सागर कल्याण सिनेमाई उत्कृष्टता की भावना को मूर्त रूप देते हैं। जयपुर के रहने वाले कल्याण की सिनेमाई यात्रा राजस्थानी फिल्म ‘म्हारो बीरो है घनश्याम’ से शुरू हुई, साथ ही उन्होंने ‘द हीरो अभिमन्यु’ से बॉलीवुड में भी डेब्यू किया। ‘पटेलन’, ‘दंगल’, ‘राजू राठौड़’, ‘पगड़ी’, ‘शंखनाद’, ‘आटा साटा’ और ‘बाहुबली (राजस्थानी)’ जैसी शानदार फिल्मों के साथ कल्याण की कलात्मक प्रतिभा सीमाओं के पार दर्शकों को आकर्षित करती रहती है।
आने वाले दिनों में सागर भरखमा के पहले वीडियो सांग ‘ मन्ने हो गयो हैं प्यार’ को रिलीज करेंगे।
- अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा का 139वां जयंती समारोह 25-26 अक्टूबर को: 40 भव्य झांकियों के साथ निकलेगी ऐतिहासिक शोभायात्रा - October 22, 2026
- आगरा में अवैध सिम बॉक्स नेटवर्क का भंडाफोड़, 221 सिम कार्ड और 96 रेडियो एंटीना बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार - October 22, 2026
- आगरा में सहेली को घर में रखने पर हुआ था बवाल, भाई ने बहन को मारी गोली, 24 घंटे में गिरफ्तार - October 22, 2026