Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. पर्यावरण दिवस पर भारतीय मजदूर संघ द्वारा तारघर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत संचार निगम लि. (B.S.N.L.) के महाप्रबंधक श्री श्याम सिंह ने पौधारोपण अभियान का शुभारम्भ किया।
महाप्रबंधक श्री श्याम सिंह ने कहा कि आज के समय मे पर्यावरण को सुरक्षित करने का कार्य अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण पर्यावरण को सन्तुलित बनाये रखने हेतु पौधारोपण, जल संरक्षण एवं प्रदूषण की रोक धाम हेतु जन जागरण कर पर्यावरण गतिविधियों को बढ़ाने को अति आवश्यकता है।

कार्यकम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री अशोक शर्मा ने की। संचालन जिला मन्त्री मुकेश चाहर ने किया।
इस अवसर पर देवेश वाजपेयी, दिनेश चन्द्र शर्मा, वीडी शर्मा, धर्मपाल शर्मा, पीपूष दिवेदी, एके मिश्रा, संजय अग्रवाल, रजनीश शर्मा, कुलदीप कुलश्रेष्ठ, बृजमोहन मंगल सहित नगर निगम, जलकल, सीओडी. 509 आर्मी बेस वर्कशॉप, रोडवेज, रेलवे सहित अनेक संगठन के सदस्यों ने भाग लिया।
जम्मू-कश्मीर पर सुनवाई जारी: 35A हटाए जाने को CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने बताया सही फैसला
- लखनऊ से लेकर नोएडा तक बदल सकता है मौसम; पश्चिमी विक्षोभ लाएगा राहत की बौछारें, गिरेगा तापमान - March 26, 2026
- आगरा में दरिंदगी की हदें पार: 8 साल की मासूम की गला रेतकर हत्या, किराएदार के कमरे में कनस्तर से मिला शव - March 26, 2026
- वृंदावन में आश्रम उद्घाटन, मोहन भागवत ने जनसंख्या नीति पर विचार साझा किए - March 26, 2026