12 अक्टूबर को दादाबाड़ी में रक्तदान शिविर, नेत्रदान और देहदान के लिए पंजीकरण किए जाएंगे
13 अक्टूबर को न्यूरोलॉजी मस्तिक रोग शिविर, आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए जांचें निःशुल्क
Agra, Uttar Pradesh, India. वैराग्य अवतरण दिवस दो दिवसीय 12 अक्टूबर, 2022 से है। इस मौके पर दो दिवसीय कार्यक्रम होने जा रहे हैं। रक्तदान शिविर, देहदान और नेत्रदान का पंजीकरण। साथ ही स्नायु रोग मस्तिष्क रोग (न्यूरोलोजी) से संबंधित निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगेगा। कार्यक्रम के आयोजक आगरा विकास मंच, जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्री संघ और चातुर्मास समिति है। सभी कार्यक्रम आगरा में चातुर्मास कर रहीं परमविदुषी साध्वी वैराग्य निधि महाराज की निश्रा में होंगे।
यह जानकारी जैन तीर्थस्थल दादाबाड़ी में आयोजित प्रेसवार्ता और पोस्टर विमोचन समारोह में दी गई। अध्यक्ष राजकुमार जैन एवं संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि वैराग्य अवतरण दिवस हर वर्ष 13 अक्टूबर को मनाया जाया करेगा। इसकी शुरुआत आगरा से की जा रही है। 12 अक्टूबर को दादाबाड़ी में रक्तदान शिविर लगेगा। इसी दिन नेत्रदान और देहदान के लिए पंजीकरण किए जाएंगे। 13 अक्टूबर को निशुल्क मस्तिष्क रोग निदान शिविर वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. विनय अग्रवाल की देख-रेख में लगाया जाएगा। मिर्गी, माइग्रेन, लकवा आदि रोगों से पीड़ित मरीज देखे जाएंगे।

शिविर में सभी प्रकार की रक्त जांच और ई.ई.जी निःशुल्क किया जाएगा। सीटी और एम.आर.आई. 50 फीसदी तथा अन्य जांचें भी रियायत दर पर की जाएंगी। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों की सभी जांचें फ्री होंगी। शिविर की लाभ उठाने के लए 9, 10, 11 अक्टूबर, 2022 तक पंजीकरण कराना होगा। ये पंजीकरण डॉ. विनय अग्रवाल, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. विजय कत्याल, डॉ. अरुण जैन, डॉ रमेश धमीजा शाहगंज और नयन ऑप्टिक्स पर होंगे। शिविर में पंजीकृत मरीज ही देखे जाएंगे।
चातुर्मास समिति के संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि 12 और 13 अक्टूबर को दादाबाड़ी में प्रातः 9 से 10 बजे तक साध्वी वैराग्य निधि महाराज के प्रवचन होंगे। शिविर में आगरा विकास मंच मेडिकल प्रकोष्ठ के सभी चिकित्सक मौजूद रहेंगे।
पोस्टर विमोचन समारोह में साध्वी वैराग्य निधि महाराज ने चिकित्सकों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान महावीर ने कहा है कि जो बीमारों की सेवा करता है, वह स्वयं मेरी सेवा करता है। आपका यह कार्य निरंतर चलता रहे, परमात्मा की कृपा आप पर बरसती रहे। आगरा विकास मंच मेडिकल प्रकोष्ठ के सभी चिकित्सक, महामंत्री सुशील जैन, प्रवक्ता संदेश जैन, कमल चंद जैन, महेंद्र जैन, विमल जैन, अर्पित वेद, जयराम दास, अजय ललवानी आदि उपस्थित थे।
- Made in India: Agatsa Launches EasyTouch+ – India’s First Smart, Prickless Glucose Meter, CDSCO Approved, Trusted by Over 6,000 Users - August 20, 2025
- रिश्तों की कड़वी हकीकत को प्रदर्शित करती फिल्म ‘दिल बेवफा’ का हुआ प्रीमियर - August 20, 2025
- आगरा के डॉक्टर मल्होत्रा दंपति को चंडीगढ़ में मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, जानिए क्यों - August 20, 2025