Hathras (Uttar Pradesh, India) । प्रदेश के सभी जिलों में सीवियर एक्यूट रेस्परेटरी इलनेस (एस. ए. आर. आई.) और इंफ्लूएंजा लाइक इलनेस (आई.एल.आई.) के रोगी जो कोविड-19 जांच में निगेटिव पाए गए हैं, उनकी क्षय रोग (टीबी) की जांच करायी जायेगी । इस सम्बन्ध में राज्य स्तर से प्रदेश के सभी जिला क्षय रोग अधिकारियों को पत्र भेजा गया है, जिसमें जिक्र है कि जनपद के जिला सर्विलेंस अधिकारी (आई.डी.एस.पी.) से कोविड-19 निगेटिव एस.ए.आर.आई. (सारी) और आई.एल. आई . की सूची प्राप्त कर उनकी टीबी की जांच कराना सुनिश्चित किया जाए।
महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मेजर डॉ. डी. एस. नेगी का कहना है कि कोविड-19 और क्षय रोग के कई लक्षण सामान होते हैं । प्रदेश के कोविड-19 पोर्टल के अनुसार 31 जुलाई 2020 तक प्रदेश के सभी जिलों में चिन्हित सीवियर एक्यूट रेस्परेटरी इलनेस (एस. ए. आर. आई.) के 38,324 और इंफ्लूएंजा लाइक इलनेस (आई.एल.आई.) के 65, 595 के रोगी कोविड-19 जाँच में निगेटिव पाए गए हैं । इनमें कई संभावित क्षय रोगी भी हो सकते हैं जिनकी जनपद स्तर पर टीबी की जांच कराना आवश्यक है । पत्र में कहा गया है कि सारी के निगेटिव रिपोर्ट वालों की सूची प्रत्येक सप्ताह जिला सर्विलेंस अधिकारी से लेकर ऐसे रोगियों की बलगम की सीबीनाट से क्षय रोग की जांच करायी जाए । जरूरत पड़ने पर चेस्ट एक्स-रे व अन्य जांच भी कराई जा सकती है।
इसके अलावा आई.एल.आई. के जिन मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है उनके घर सम्बंधित टीबी यूनिट के कर्मचारियों द्वारा भ्रमण कर वर्तमान में क्षय रोग के लक्षण (बुखार,खांसी, वजन कम होना, रात्रि में पसीना आना, कान्टेक्ट हिस्ट्री आदि) की जानकारी प्राप्त की जाए । लक्षणों/ क्षय रोगी से कान्टेक्ट हिस्ट्री पाए जाने की दशा में उनके बलगम की सीबीनाट जांच व अन्य आवश्यक जांचें कराई जाएँ । जांच में जिनमें भी क्षय रोग की पुष्टि होती है, उनका विवरण निक्षय पोर्टल पर पंजीकृत किया जाए । जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ), डॉ. अनिल सागर वशिष्ठ ने बताया कि ऐसे लोगों की लिस्ट प्राप्त हुई है। इनसे सम्पर्क स्थापित करने की दिशा में कार्य शुरू किया जा रहा है।
- Chicken Shoot Game – Vytváření spolehlivosti Krok za krokem na australském trhu - September 13, 2026
- Reliable Platform for Real Winners in Belgium at Lizaro Casino - September 11, 2026
- Sankra Casino introduceert een regionale toets toe en past het platform aan voor Hollandse voorkeuren - September 11, 2026