अरुण सिंह ने चुनाव कार्यालय का शुभारंभ कर बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित किया
किरावली की धरती पर आकर उन्होंने राजनीति का ककहरा सीखाः राजकुमार चाहर सांसद
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह का कहना है कि देश कि जनता जागरूक हो चुकी है। विकास और राष्ट्रवाद की भावना को सर्वोपरि मानती है। भारतीय जनता पार्टी ने सदैव अंत्योदय की भावना को आत्मसात करते हुए विपक्ष से लेकर वर्तमान सत्ता काल में समाज के अंतिम छोर तक बसे व्यक्ति के हित में कार्य किया है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनहित में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करता है। इसी संकल्प के साथ हम केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए अग्रसर हो रहे हैं।
बुधवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत, मौनी बाबा की पावन स्थली के नाम से विख्यात कस्बा किरावली में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह का प्रवास रहा। तहसील मुख्यालय के सामने उन्होंने विधानसभा क्षेत्र स्तरीय कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके उपरांत कस्बा स्थित निजी विद्यालय में बूथ सम्मेलन में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को चुनाव हेतु संबोधन किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महामंत्री का बड़ी माला ओर गदा भेंट कर जोशीला स्वागत किया।
इस दौरान अरुण सिंह ने कहा कि कोई भी चुनाव,बिना कार्यकर्ताओं के नहीं जीता जाता। कार्यकर्ता ही अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए जीत की राह तैयार करता है। भारतीय जनता पार्टी का कोई भी पदाधिकारी हो या कार्यकर्ता, पूर्ण मनोयोग से प्रत्येक बूथ पर अपनी जिम्मेदारी निभाता है। अपने कार्यकर्ताओं के इसी अथक परिश्रम की बदौलत पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि विपक्षी दलों के दुष्प्रचार पर ध्यान नहीं देकर, सकारात्मकता के साथ अपनी पार्टी और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएं। इसके बाद परिणाम अपने पक्ष में ही होगा।

सांसद राजकुमार चाहर की जमकर तारीफ
राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधन में कहा कि फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित होकर सांसद राजकुमार चाहर ने पूरे देश में ख्याति अर्जित की है। किसानों की प्रत्येक छोटी से लेकर बड़ी समस्या को केंद्र सरकार के समक्ष बेबाकी से रखा है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक राजकुमार चाहर ने किसानों की समस्याओं को नजदीक से देखा है। लोकसभा क्षेत्र में व्याप्त पेयजल समस्या के निदान के लिए राजकुमार चाहर ने मुखर होकर केंद्र सरकार के समक्ष लगातार भागदौड़ करके चार हजार करोड़ की गंगाजल योजना को मंजूर करवाकर कीर्तिमान स्थापित किया। कुछ समय बाद, प्रत्येक घर के नल में से गंगाजल निकलेगा। उन्होंने कहा कि राजकुमार चाहर को मिलने वाला प्रत्येक वोट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाएगा।
विपक्षी दलों पर की जमकर चुटकी
उन्होंने कहा इसी क्षेत्र में जिसको पार्टी ने सब कुछ दे दिया उसका बच्चा निर्दलीय चुनाव लड़ रहा है। पार्टी में मनमुटाव होते रहते हैं। जब आपका भाई केंद्र का नेतृत्व कर रहा है तो आपको खुश होना चाहिए। निर्दलीय खड़े होकर कुछ नहीं मिलता।
अरुण सिंह ने कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों की हालत खस्ता है। लगातार मिल रही हारों से बुरी तरह हताश हो चुके हैं। किरावली आने से पूर्व, हाथरस में जनता से संवाद के दौरान पूछा कि दूसरी पार्टियों का प्रत्याशी कौन है। जनता द्वारा प्रत्याशी के नाम से अनभिज्ञता जताने पर बेहद हैरानी हुई।
किरावली से उठी आवाज पूरे लोकसभा क्षेत्र में गूंजेगी: राजकुमार चाहर
कार्यालय शुभारंभ और बूथ सम्मेलन के दौरान सांसद राजकुमार चाहर बेहद भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि इसी किरावली की धरती पर आकर उन्होंने राजनीति का ककहरा सीखा। इस धरती ने सदैव अपना दुलार लुटाया है। सांसद ने कहा कि इसी भरोसे को कायम रखते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी। क्षेत्र में आईटीआई कॉलेज, अटल आवास, महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव समेत पेयजल, सड़क आदि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया। आगामी कार्यकाल में विकास की इस श्रृंखला को अनवरत जारी रखा जाएगा।
कार्यक्रमों में रहे मौजूद
जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा, लोकसभा संयोजक हेमेंद्र शर्मा, पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रशांत पौनिया, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता चौहान, लोकदल ब्रज क्षेत्र ब्रजेश चाहर,पूर्व विधायक डॉ राजेन्द्र सिंह, मधुसूदन शर्मा, जिला महामंत्री संतोष कटारा, जिला उपाध्यक्ष सोनू चौधरी, दिनेश गोयल, मेघराज सोलंकी, उमाशंकर माहौर, महेश जाटव, पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र फौजदार, उपेंद्र सिंह, लाल सिंह लोधी, गौरीशंकर सिकरवार, शिवकुमार प्रमुख, डॉ संजीवपाल सिंह, राजू लवानिया, पूर्व चेयरमेन त्रिलोकचंद मित्तल, अशोक अग्रवाल, गंगाधर कुशावाह, भूपेंद्र इंदौलिया, यशपाल चौधरी, कप्तान चाहर, ब्लॉक प्रमुख, गुड्डू चाहर, राजू प्रधान, सोनू दिवाकर, जिला पंचायत सदस्य मोहित सोलंकी, चेतन चाहर, सोमा चौधरी, समस्त मण्डल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, प्रधान आदि उपस्थित रहे।
- Agra News: भावना मॉल में शराब की दुकान खोलने के विरोध में व्यापारी लामबंद, डीएम को सौंपा गया ज्ञापन - April 19, 2025
- Agra News: घर पर सो रही दलित बालिका को उठा ले गया दरिंदा, रेप कर छोड़ा, CCTV में कैद हुआ आरोपी - April 19, 2025
- Agra News: आगरा किले पर लाइट एंड साउंड शो शुरू, रात्रि पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा - April 19, 2025