ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर समीक्षा बैठक, संतोष सिंह और दुर्गविजय सिंह ने जारी किए दिशा-निर्देश
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. भारतीय जनता पार्टी लोक सभा चुनाव 2024 की तैयारी कर रही है। 11 अभियान लोक सभा चुनाव की जान बनेंगे। इस संबंध में ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर ब्रज क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आगामी अभियानों को लेकर ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर आयोजित की गई। इसमें सभी प्रकार के अभियानों के संयोजक, सह संयोजक और ब्रजक्षेत्र के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। दूसरी बैठक ब्रज क्षेत्र की सभी लोकसभा सीटों के प्रभारियों, विस्तारकों व संयोजकों के साथ आयोजित की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ब्रज क्षेत्र के प्रभारी संतोष सिंह ने सभी अभियानों के प्रमुखों के साथ बैठकर जो अभियान समाप्त हो चुके हैं उन अभियानों की समीक्षा की गई। आगामी अभियानों को लेकर सभी पदाधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए। अध्यक्षता ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह शाक्य ने की।
विकसित भारत संकल्प यात्रा ब्रज क्षेत्र में सभी ग्राम पंचायत पर सफलतापूर्वक समाप्त होने पर ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह शाक्य ने सभी को बधाई दी। उन्होंने बताया- पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत सभी विधानसभाओं में कम से कम 1000 रजिस्ट्रेशन करवाने हैं। ब्रज क्षेत्र की सभी 65 विधानसभाओं पर 65000 रजिस्ट्रेशन करवाने हैं। मंदिर दर्शन अभियान के लिए एक सप्ताह में 30 लोगों की सूची देनी है। संगठन के द्वारा सभी दर्शन करने वाले यात्रियों की व्यवस्था की जाएगी। बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम निरंतर चल रहा है।
Why Can’t We Do?: The Power of Ten
ब्रज क्षेत्र में अभी तक 15 लाख लोगों को नमो एप डाउनलोड करवाई गई है। लक्ष्य 30 लाख लोगों को नमो ऐप से जोड़ना है। जिला पदाधिकारी को कम से कम 100 लोगों को नमो ऐप डाउनलोड करवानी है। क्षेत्रीय पदाधिकारी को कम से कम 200 लोगों को नमो एप से जोड़ना है। ब्लॉक प्रमुख को कम से कम 500 लोगों को नमो एप डाउनलोड करवानी है।
लाभार्थी संपर्क अभियान को गति देने के लिए जिला संयोजक और और सहसंयोजकों को गांव गांव जाकर लाभार्थियों की सूची बनानी है। स्वयं जाकर उनसे संपर्क करना है।
The Power of Ten: हम क्यों नहीं कर सकते
शक्ति बंधन अभियान की कार्यशाला 9- 2- 2024 को होनी है। शक्ति बंधन अभियान की महिलाओं को महिला लाभार्थी से संपर्क करना है। आशा वर्कर, शक्ति बंधन अभियान, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संपर्क करना है।
गांव चलो अभियान के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को नमो एप से जोड़ना है। लाभार्थियों के साथ संपर्क भी करना है। सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं से उनको अवगत कराना है।
दीवार लेखन का कार्यक्रम अभी चल रहा है। सभी जन प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी तय की गई है। स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम पार्टी के द्वारा निरंतर चलता ही रहता है।
ब्रज क्षेत्र की सभी विधानसभाओं में एक स्नेह मिलन समारोह होना है। जिसमें लगभग 300 से 400 की संख्या रहेगी, इसके माध्यम से पार्टी हर विधानसभा के की वोटर को पार्टी तक जाएगी।
ये हैं 10 अभियान
1-विकसित भारत संकल्प यात्रा
2-पीएम विश्वकर्मा योजना
3-राम मंदिर दर्शन अभियान
4- बूथ सशक्तिकरण अभियान
5-नमो ऐप अभियान
6- लाभार्थी संपर्क प्रमुख अभियान
7 -शक्ति बंधन अभियान
8-गांव चलो अभियान
9-दीवार लेखन अभियान
10 -स्वच्छता अभियान
11- स्नेह मिलन समारोह
बैठक का संचालन संचालन ब्रज क्षेत्र महामंत्री नागेंद्र सिकरवार ने किया। महामंत्री राकेश मिश्रा, हेमंत राजपूत, अनिल चौधरी, शिव शंकर शर्मा, गामा दुबे, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, टी एन अग्रवाल,सुरेंद्र गुप्ता, हेमेंद्र शर्मा, डॉ. अवधेश रावत, क्षेत्रीय मंत्री अशोक पिप्पल, डॉली माहौर, अनीता जैन, राहुल चौधरी, विनोद चौधरी, सीमांत राजोरा, ब्रज क्षेत्र मीडिया प्रभारी नवल तिवारी, कार्यालय प्रभारी संजीव भारद्वाज, वीरेंद्र अग्रवाल, अखिलेश चौहान, कुलभूषण गुप्ता, रजनीश पांडे, निवर्तमान जिलाअध्यक्ष, विवेक सारस्वत, गौरव आर्य, प्रदीप चौहान, वीरपाल सिंह, विजय भदौरिया, वीना लवानिया दीपमाला आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी गुरुजनों को दी शुभकामनाएं, शेयर किया खास सेल्फी वीडियो - September 5, 2026
- Shubham Umaji Pawar Honoured as ‘Best Real Estate Channel Partner Company in Pune’ at Maharashtra Udyog Bhushan Puraskar 2026 - September 5, 2026
- आगरा के चर्चित तेजाब कांड में अदालत का ऐतिहासिक फैसला: 13 महीने जेल काटने के बाद निर्दोष साबित हुआ कल्लू, असली आरोपियों पर चलेगा नया मुकदमा - September 4, 2026