भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए पांचवी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक भाजपा ने सुल्तानपुर से मेनका गांधी को टिकट दिया है। इस लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम शामिल हैं। पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट काटकर जितिन प्रसाद को दे दिया गया है। इसके अलावा मेरठ से रामायण में प्रभु श्री राम का पात्र निभाने वाले अरुण गोविल को टिकट दिया गया है।
इसके अलावा पार्टी ने सहारनपुर से राघव लखनपाल, मुरादाबाद से सर्वेश सिंह, गाजियाबाद से अजय गर्ग, अलीगढ़ से सतीश गौतम को टिकट दिया है।साथ ही हाथरस से अनूप वाल्मिकी, बदायूं से दुर्विजय सिंह शाक्य और बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार को टिकट मिला है।वहीं कानपुर से रमेश अवस्थी, बारांबकी से राजरानी रावत और बहराईच से अरविंद गोंड को मैदान में उतारा गया है।
बैठक के बाद हुए नाम तय
आज दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो रही थी। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। साथ ही इस बैठक में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और उत्तर प्रदेश में भाजपा के प्रभारी बैजयंत पांडा भी शामिल थे।
-एजेंसी
- आगरा में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का भव्य स्वागत: धाकड़ समाज ने किया अभिनंदन, शंखनाद के साथ 2027 के विधानसभा चुनाव में विजय का संकल्प - August 4, 2026
- ताजमहल परिसर में ड्यूटी के दौरान एएसआई कर्मी की अचानक मौत: पश्चिमी गेट पर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित - August 4, 2026
- चलती ट्रेन में गूंजी नवजात की किलकारी: आगरा कैंट स्टेशन पर मुस्तैद मेडिकल टीम ने संभाली कमान, जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित - August 4, 2026