पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तीसरी बार पिता बनने जा रहे हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद लोगों के साथ सांझा की है। गणतंत्र दिवस पर भगवंत मान ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मैं एक निजी घोषणा करना चाहता हूं। मेरे घर भी खुशी आने वाली है, मार्च के महीने। मेरे पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर 7वें महीने की प्रेग्नेंट हैं। लेकिन आपको ये जान के हैरानी होगी कि हमने अभी तक ये पता नहीं कि लड़का है या लड़की। और करना भी नहीं। बस जो भी आए तंदुरुस्त आए। बच्चा आए तंदुरुस्त आए।
मान ने कहा कि तंदुरुस्ती कुदरत की सबसे बड़ी नियामत है। बसी यही दुआं करेंगे। आप भी यही दुआ करना। लड़का- लड़की के चक्कर में कहां पड़ गए यार। सीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो भी मुझे सुन रहे हैं मैं उनसे अपील करता हूं की लड़का-लड़की में फर्क न करें। क्या पता किस भेष में नारायण मिल जाए। तो इसलिए नारी शक्ति का पंजाब सरकार जो संकल्प में हो वो बहुत लंबे स्तर तक चलेगा।
सीएम ने कही ये बातें
बता दें गणतंत्र दिवस पर पंजाब के सीएम भगवंत मान लुधियाना की पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (PAU) के मैदान में पहुंचे। यहां उन्होंने गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस दौरान सीएम ने परेड से सलामी ली। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि रिपब्लिक-डे पंजाब के कारण आया। लड़ाईयां लड़ी व शहादतें दीं, फिर जाकर रिपब्लिक-डे आया। इसलिए हम रिपब्लिक-डे खास तौर पर मनाते हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब के लिए 26 जनवरी और 15 अगस्त खास है क्योंकि हम अपना इस पर हक जमाते हैं। दुख की बात है कि 26 जनवरी और 15 अगस्त की परेड से पंजाब की झांकी को निकाल दिया जाता है, यह सुंदर झांकियां आज आपके सामने हैं।
-एजेंसी
- जनता की पुरजोर मांग पर सांसद नवीन जैन की पहल, आगरा में सीसी सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी राहत - September 14, 2026
- राम कथा के लिए आगरा पहुंचे मोरारी बापू, बैंड-बाजों और पुष्पवर्षा से हुआ भव्य स्वागत - September 14, 2026
- मां नरी सेमरी के भक्तों के लिए सेवा का केंद्र बना अन्नपूर्णा भोजनालय: बरफी देवी चैरिटेबल सोसायटी की पहल से श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क प्रसाद - September 14, 2026