Lucknow, Uttar Pradesh, India. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (BJP National President JP Nadda ) उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर 7 अगस्त 2021 (शनिवार) को लखनऊ पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष 7 अगस्त को राजधानी लखनऊ व 8 अगस्त को आगरा में पार्टी द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों व संगठनात्मक बैठकों में सम्मलित होंगे।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 7 अगस्त को सुबह 11 बजे राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पार्टी द्वारा आयोजित प्रदेश के नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ही पार्टी के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों की बैठक को भी संबोधित कर मार्गदर्शन करेंगे। पार्टी के राज्य मुख्यालय में संगठनात्मक बैठकों में उपस्थित पदाधिकारियों व अन्य प्रमुख नेताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 8 अगस्त की सुबह राजधानी लखनऊ से आगरा के लिए प्रस्थान करेंगे। आगरा में पार्टी द्वारा आयोजित चिकित्सक (कोरोना वॉरियर्स) के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। साथ ही पार्टी द्वारा आयोजित विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष सायंकाल आगरा से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026