आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत आज भी स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए में हाजिर नहीं हुईं। किसानों के अपमान के मामले में स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए अनुज कुमार सिंह ने आज 9 जनवरी 2025 की तिथि आदेश के लिए नियत की थी, लेकिन कंगना अथवा उनका कोई अधिवक्ता कोर्ट में आज भी हाजिर नहीं हुआ।
अब इस मामले में कोर्ट कंगना को तलब करने के आदेश भी जारी कर सकता है।
कंगना को अपना पक्ष रखने के लिए कोर्ट के स्तर से कई बार नोटिस भेजे गए हैं। दिल्ली और मनाली के पते पर नोटिस रिसीव भी हुए हैं, लेकिन वे न तो खुद आईं और न ही अपना कोई वकील पक्ष रखने के लिए भेजा।
यह वाद वरिष्ठ अधिवक्ता और राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमा शंकर शर्मा एडवोकेट ने दायर किया है। वादी का आरोप है कि कंगना ने अपने बयानों से आंदोलनकारी किसानों और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी समेत शहीदों का अपमान किया है.
इस मामले में वादी और गवाहों के बयान भी दर्ज हो चुके हैं। आज चौथा मौका था जब तारीख पर न तो कंगना आईं और न ही उनका अधिवक्ता। अब इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए कोर्ट के आदेश का इंतजार किया जा रहा है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा के खंदारी क्षेत्र में सड़क पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल - September 19, 2026
- आगरा में गणपति विसर्जन की अनूठी पहल: यमुना में सीधे विसर्जन पर रोक, प्रमुख घाटों पर बनाए गए गंगाजल से भरे कृत्रिम विसर्जन कुंड - September 18, 2026
- आगरा में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला राधे मीना गिरफ्तार, फर्जी मुहरें और नियुक्ति पत्र बरामद - September 18, 2026