राम-राम सा कहते हुए आगरा के सभी गांव, बस्ती, कस्बा, शहर वालों को चूल्ह का न्योता दिया था
सुबह 10 बजे से रात्रि तक खीर, मालपुआ, पूड़ी, सब्जी, रायता, लड्डू की दावत का आनंद उठाया
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. फतेहपुर सीकरी से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने दावत का नया इतिहास लिख दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब दो लाख लोगों ने मालपुआ की दावत का आनंद लिया। सुबह 10 बजे से रात्रि तक लोग आते रहे, दावत खाते रहे और बधाई देते रहे।

राजकुमार चाहर ने फेसबुक के माध्यम से राम-राम सा कहते हुए आगरा के सभी गांव, बस्ती, कस्बा, शहर वालों को चूल्ह का न्योता दिया था। हजारों लोगों को व्यक्तिगत आमंत्रण भी था। इसलिए कोई नहीं कह सकता कि उसे आमंत्रण नहीं मिला। कागारौल की ओर जाने वाली सड़कों पर भारी यातायात रहा। कार्यक्रम स्थल की ओर खेतों में होकर भी लोग और वाहन जा रहे थे, जिस कारण दूर से ही धूल उड़ती दिख रही थी।

सांसद राजकुमार चाहर के दो पुत्रों करमवीर सिंह और शूरवीर सिंह के विवाह से पूर्व सगाई समारोह आगरा में हुआ। रफी अहमद किदवई इंटर कॉलेज, कागारौल के विशाल मैदान में भव्य समारोह हुआ। आमंत्रित अतिथियों की संख्या को देखते हुए वार्ड बनाए गए। खीर, मालपुआ, पूड़ी, सब्जी, रायता, लड्डू आदि का भरपूर इंतजाम किया गया। एक साथ हजारों लोगों को भोजन कराने की इंतजाम था। कहीं कोई अव्यवस्था नहीं। ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से दावत का संचालन किया गया। चूंकि कार्यक्रम 10 बजे शुरू हो गया था और रात्रि तक चला, इसलिए सैकड़ों लोगों ने दो बार दावत का आनंद लिया।

कागारौल की ओर प्रवेश करने पर होर्डिंग लगाए गए थे ताकि सबको पता चल सके कि कार्यक्रम कहां हो रहा है। कार्यक्रम स्थल पर राजकुमार चाहर के पोस्टर शोभा बढ़ा रहे थे। प्रमुख लोग मंच पर पहुंचकर बधाई दे रहे थे। उनके लिए मंच पर सोफा की व्यवस्था भी की गई थी। शाम को सगाई समारोह हुआ। मंच पर इतने लोग पहुंच गए कि कुछ भी देख पाना संभव नहीं हो पा रहा था।

कार्यक्रम में पूरे प्रदेश की कई हस्तियों ने भाग लिया। आगरा शहर की सभी प्रमुख राजनीतिक और गैर राजनीतिक हरस्तियां पहुंचीं। सांसद राजकुमार चाहर के साथ फोटो खिंचवाने और सेल्फी लेने की होड़ मची रही। लोग चर्चा कर रहे थे कि यह 2024 को लोकसभा चुनाव की तैयारी चल रही है। सांसद ने अपने एक पुत्र की शादी दिल्ली में की थी। इसमें चुनिंदा लोग बुलाए गए थे। इसकी भी फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में चर्चा हुई थी। आज की दावत ने इस चर्चा पर विराम लगा दिया है।

- Celebrity Fitness Trainer Yasmin Karachiwala Recommends Krishna’s SHE CARE Juice for Women’s Hormonal Health - July 24, 2025
- Agra News: भारत विकास परिषद अमृतम शाखा ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश - July 24, 2025
- आगरा में शिक्षा का अधिकार या सिर्फ कागजी ढकोसला? जब नियम ही टूटें तो उम्मीद किससे करें! - July 24, 2025