Agra, Uttar Pradesh, India. फतेहपुर सीकरी से भारतीय जनता जनता पार्टी के सांसद और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर अपने संसदीय क्षेत्र के गांव नीवरी ग्राम पंचायत पैंतीखेड़ा, विकासखंड फतेहाबाद के जूनियरहाई स्कूल में पहुंचेl स्कूल में टीका लगवा रही छात्रा का ध्यान बाँटने के लिए राजकुमार चाहर उसकी ओर मुस्कराए। यह देख नन्हीं छात्रा भी मुस्करा दी। इस दौरान टीका लग गया और छात्रा को पता भी नहीं चला।
सांसद ने स्कूल में आयोजित कोविड 19 टीकाकरण अभियान में प्रतिभाग किया। यह अभियान जो 12 से 14 आयु वर्ग के बालक बालिकाओं के लिए चलाया जा रहा है। बच्चों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। उनका उत्साह बढ़ाया। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छोटे बच्चों को कोविड से बचाव के लिए युद्धस्तर पर टीकाकरण का निर्देश दिया हैl उनके इस संकल्प को मजबूती प्रदान करने के लिए सांसद राजकुमार चाहर सतत भ्रमण पर हैं।

सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ चाहते हैं सभी बच्चों का टीकाकरण हो। उन्हें इस भयावह बीमारी से सुरक्षा कवच मिलेl इसको देखते हुए उन्होंने क्षेत्र की जनता से कहा कि आप लोगों की भी जिम्मेदारी है कि अपने बच्चों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। सांसद राजकुमार चाहर ने क्षेत्र की जनता से मिलकर कृषि से संबंधित उनकी समस्याओं को सुना। एसडीएम जेपी पांडे को उनके तत्काल निराकरण के दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसडीएम फतेहाबाद जेपी पांडे, खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र शर्मा, ग्राम प्रधान शिवशंकर झा, भाजपा के धिमश्री मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा साथ मौजूद रहे।
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026