लखनऊ। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम निर्धारित है। इस समारोह के बीच विपक्ष के नेताओं के तरह तरह के बयान आ रहे हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव का बड़ा बयान आया है।
उन्होंने कारसेवकों पर फायरिग के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि, कोर्ट के आदेश का पालन हुआ था और संविधान की रक्षा की गई थी। कोर्ट का आदेश था यथास्थिति बनाए रखना था। उन्होंने कहा कि कारसेवकों ने विवादित ढांचा तोड़ा गया था इस पर प्रशासन की जिम्मेदारी थी।
इसके साथ ही प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के सवाल पर भी उन्होंने जवाब दिया। शिवपाल यादव ने कहा कि, भाजपा ने इसे राजनीतिक कार्यक्रम बना दिया। राजनीतिक कार्यक्रम में विपक्ष के लोगों को नहीं जाना है। 22 जनवरी के बाद हम अयोध्या जाएंगे और दर्शन करेंगे। हम भगवान राम और कृष्ण को मानते हैं।
भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि, भाजपा ने दस साल में कोई काम नहीं किया। इटावा में कोई काम नहीं किया। महंगाई औ भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश की सड़कों का बुरा हाल है। गड्ढा मुक्ती में 40 हजार करोड़ रुपये लग चुका है लेकिन अभी गड्ढा मुक्त नहीं हो सका।
-एजेंसी
- भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’: संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर आगरा में आठ माह तक चलेंगे विशेष आयोजन - July 27, 2026
- आगरा में मानवता की मिसाल: ‘दृष्टिकोण संस्था’ ने हेल्प आगरा को भेंट की 80 डायलाइजर किट, जरूरतमंद मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत - July 27, 2026
- नीट आंदोलन में संविधान की प्रस्तावना सुनाकर वायरल हुए मोहम्मद इरफ़ान के परिवार से मिले राहुल गांधी, जानें कैसे AI की मदद से बनी उनकी पहचान - July 27, 2026