आगरा विकास मंच करेगा मार्ग के सौंदर्यीकरण के काम
नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, डलाबघर हटाने का निर्देश
सीएंडडी वेस्ट एवं बिना ग्रीन नेट लगाए बन रही इमारतों पर जुर्माना लगाएं
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, Bharat, India. नगर निगम आगरा ने कोठी मीना बाजार से मदिया कटरा तक का मार्ग डबल लेन करने क काम शुरू कर दिया है। इससे महात्मा गांधी मार्ग पर यातायात का बोझ कम होगा। इस निमित्त नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। कई निर्देश दिए।
सब जानते हैं कि किसी को मदिया कटरा से जयपुर हाउस की ओर आना होता है तो तो वह जाम के भय रुक जाता है। यहां अकसर जाम लगा रहता है। ऐसे में व्यक्ति एमजी रोड होता हुआ जाता है। इस कारण एमजी रोड यातायात के बोझ से दबता जा रहा है। इसी बोझ को कम करने के लिए आगरा विकास मंच के संयोजक सुनील कुमार जैन और जयपुर हाउस वेलफेयरक सोसाइटी ने साझा प्रयास किया। नगर आयुक्त को जानकारी दी।

इसी क्रम में नगर आयुक्त ने उप नगर आयुक्त, अधिशासी अभियंता, आगरा विकास मंच के संयोजक सुनील कुमार जैन और पार्षदों के साथ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि दुकानदार अतिक्रमण न करें और कुछ डलाबर हटा दिए जाएं तो मार्ग को चौड़ा किया जा सकता है। मार्ग के बीच में रेलिंग लगाई जाएगी। रेलिंग पर लाइटिंग होगी। इससे मार्ग की खूबसूरती बढ़ जाएगी। मार्ग के सौंदर्यीकरण के कई काम आगरा विकार मंच करेगा।
नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि मोतीकुंज समेत सभी स्थानों से डलाबघर हटाए जाएं। मदिया कटरा पर भलभराव की समस्या रहती है। इसे दूर करने के लिए नाला चौड़ा किया जाएगा। नाले का ढलाव इस तरह से किया जाए कि बारिश में पानी न भरे।

नगर आयुक्त महोदय द्वारा की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण भी किया। न्यू आगरा स्थित शौचालय पर पानी की व्यवस्था एवं सफाई की व्यवस्था सही न पाए जाने पर नाराजगी जताई। अपर नगर आयुक्त को रखरखाव कर रही संस्था पर जुर्माना लगा कर कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया। कमला नगर क्षेत्र में सीएंडडी वेस्ट एवं बिना ग्रीन नेट लगाए बन रही इमारतों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। कमला नगर स्थित डलाबघरों को खत्म करने के विषय पर चर्चा की। डलाबघरों के स्थान पर सेल्फी प्वाइंट या बैठने की व्यवस्था या चित्रकारी करने जैसे सुझाव दिए गए।
- वाराणसी: स्कूल में अमानवीयता की हदें पार, पैंट में यूरिन करने पर टीचर ने मासूम के प्राइवेट पार्ट को गर्म चाकू से दागा, FIR दर्ज - July 27, 2026
- जनकपुरी महोत्सव 2026: आगरा में मिथिला नगरी का होगा भव्य आगाज, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा और 16 हजार वर्ग मीटर में बनेगा जनक महल - July 27, 2026
- सपा बहादुर अखिलेश यादव की कुंडली में मुख्यमंत्री और राहुल गांधी की कुंडली में 2047 तक प्रधानमंत्री बनने का कोई योग नहीं: केशव प्रसाद मौर्य - July 27, 2026