बिजनौर। यूपी के बिजनौर जिले के गांव करौंदा चौधर में मधुमक्खियों के हमले में भाजपा नेता नरेंद्र त्यागी के पुत्र विकास त्यागी की मौत हो गई है। जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। विकास अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। दीपावली के दिन ही घर का इकलौता चिराग बुझने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
कोतवाली देहात के करौंदा चौधर निवासी विकास त्यागी उर्फ विक्की (38) पुत्र नरेंद्र त्यागी अपनी माता अनीता त्यागी के साथ दीपावली पर देवस्थान पर दीपक जलाने गया था। तभी दोनों पर मधुमक्खी के झुंड ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। उनके शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीण विकास त्यागी और उसकी मां अनीता को चिकित्सक के यहां ले गए।
चिकित्सक ने हालत गंभीर बताते हुए पीएचसी (PHC) ले जाने के लिए कहा। पीएचसी (PHC) से चिकित्सकों ने बिजनौर रेफर कर दिया, जहां विकास ने दम तोड़ दिया। उनकी मां अनीता त्यागी की हालत अभी गंभीर है। नरेंद्र त्यागी भाजपा नेता हैं। विकास त्यागी के दो पुत्र हैं। विकास की मौत से परिवार में दुख का माहौल है।
- डॉ. अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 वर्ष पूर्ण, 25 अप्रैल को निशुल्क बाल रोग शिविर, यहां कराओ पंजीकरण - April 23, 2026
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026