आगरा: थाना निबोहरा क्षेत्र में लोगों ने शुक्रवार को अजगर को एक सियार को निगलते देखा। अजगर ने कुछ ही मिनटों में सियार को जिंदा निगल लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।
थाना निबोहरा के धारियाई में हरिओम पुत्र जनक सिंह रहते हैं। सुबह वह अन्य लोगों के साथ खेत में काम कर रहे थे। तभी उनकी नजर एक विशाल अजगर पर पड़ी जिसने उनकी आंखों के सामने एक सियार को कुछ ही मिनटों में जिंदा निगल लिया। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंच गई। इधर सियार को निगलने के बाद अजगर की हालत खराब होने लगी तो उसने सियार को बाहर उगल दिया। वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।
- गोरखपुर में सीएम योगी ने किया प्रांतीय रक्षक दल के सम्मेलन का शुभारंभ, पीआरडी जवानों का ड्यूटी भत्ता बढ़ाकर 600 रुपये करने की घोषणा - August 19, 2026
- 26 साल से नहीं हैं विज्ञान के नियमित शिक्षक, आजमगढ़ में बेलगाम शुल्क वसूली के विरोध में Gen-Alpha ने स्कूल के सामने किया प्रर्दशन - August 19, 2026
- जनसुनवाई के बाद सीधे स्कूलों पर आगरा डीएम मनीष बंसल का धावा: छात्राओं की क्लास ली, खुद खाना चखा और पढ़ाई-सुरक्षा की परखी जमीनी हकीकत - August 18, 2026