Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 4 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा किसान मोर्चा जिला आगरा द्वारा ने किसान पंचायत लगाई। किसानों के मुद्दों पर चर्चा की। यह पंचायत विकास खंड बरौली अहीर की ग्राम पंचायत नैनाना ब्राह्मण में हुई। इसे नमो किसान सम्मान दिवस नाम दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता भाजपा किसान मोर्चा के बृज क्षेत्र अध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जो धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के मोदी जी पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने किसान भाइयों को सम्मान निधि देने का काम किया। साथ ही योगी जी के फैसले का भी स्वागत किया कि उन्होंने नलकूप से सिंचाई को मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया।

किसान पंचायत की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष यशपाल राणा ने की। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा आगरा जनपद में सम्मान निधि प्राप्त करने वाले हर किसान से सम्पर्क कर डाटा बैंक तैयार करेगा।
- Agra News: महिला ने थाने में घुसकर प्रभारी के साथ की अभद्रता…फिर वीडियो वायरल कर पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप - August 21, 2025
- Agra News: थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने किया इंकार - August 21, 2025
- Agra News: राम बारात शोभा यात्रा मार्ग पर नगर निगम द्वारा सड़क सुधार व प्रकाश की व्यवस्था हेतु पार्षदों ने नगरायुक्त को सौंपा मांग पत्र - August 21, 2025