Agra, Uttar Pradesh, India. भाजपाइयों ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पूरे प्रदेश में मंदिर-मठों में जाकर साधु संतों से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया और सम्मान किया। पार्टी के ब्रजक्षेत्र मीडिया संपर्क प्रमुख के के भारद्वाज, गजेंद्र शर्मा ने आचार्य कुटी वृंदावन पहुंचकर संत स्वामी राम प्रपन्नाचार्य महाराज से आशीर्वाद लेकर उन्हें अंग वस्त्र व फूल-माला पहनाकर सम्मान व अभिनंदन किया। साधु-संतों-महात्माओं के चरण पखारे व आशीर्वाद लिया।
महंत योगेश पुरी का अभिनंदन
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के मंत्री विजय शिवहरे जी ने गुरु पूर्णिमा पर आगरा मनकामेश्वर धाम के मठ महंत योगेश पुरी का माला, अंगवस्त्र एवं श्रीफल देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। मंडल अध्यक्ष धीरज जैन, प्रकाश वशिष्ठ, सत्यप्रकाश गुप्ता, अमर गुप्ता, रोबिन गुप्ता, विकास यादव, निखिल शर्मा ,बंटी शर्मा आदि पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

साधु-संत व्यक्ति और समाज के पथ प्रदर्शक
भाजपा मीडिया संपर्क प्रमुख के के भारद्वाज ने साधु संतों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद कहा कि गुरुजन, साधु-संत व्यक्ति और समाज के पथ प्रदर्शक होते हैं। देश व राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है, इसलिए आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में साधु संतों का अभिनंदन वंदन करते हुए आभार जताकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने समाज के सभी वर्गों के विकास और देश व प्रदेश के गौरव के उत्थान के लिए कार्य किया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा के साथ ही आस्था व अध्यात्म के केंद्रों राष्ट्रवाद के नायकों सामाजिक जागरण के प्रणेता रहे महापुरुषों के सम्मान के लिए अनेक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि समाज के जागरण में धार्मिक आध्यात्मिक संस्थानों की अहम भूमिका रही है।
आध्यात्मिक चेतना केन्द्रों का सर्वांगीण विकास
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने अयोध्या, मथुरा, काशी, विंध्य, चित्रकूट सहित धर्म व आध्यात्मिक चेतना के प्रमुख केंद्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक कदम उठाए हैं। अंधेरे में कभी डूबी रहने वाली अयोध्या दीपोत्सव से प्रकाशित है। भगवान राम का भव्य मंदिर बनने का स्वप्न साकार हो रहा है। सभी धर्म, त्योहार बिना किसी बाधा के संपन्न हो रहे हैं।
- Where Prosperity Meets Independence for Canada Players at Betrepublic Casino - November 6, 2026
- Spiele an den Slots und hole dir Top-Gewinne bei Wolf Casino für Deutschland - November 5, 2026
- Kasíno Gamblerina je spoľahlivé online kasíno pre hráčov na Slovensku - November 4, 2026