Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 4 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा किसान मोर्चा जिला आगरा द्वारा ने किसान पंचायत लगाई। किसानों के मुद्दों पर चर्चा की। यह पंचायत विकास खंड बरौली अहीर की ग्राम पंचायत नैनाना ब्राह्मण में हुई। इसे नमो किसान सम्मान दिवस नाम दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता भाजपा किसान मोर्चा के बृज क्षेत्र अध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जो धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के मोदी जी पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने किसान भाइयों को सम्मान निधि देने का काम किया। साथ ही योगी जी के फैसले का भी स्वागत किया कि उन्होंने नलकूप से सिंचाई को मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया।

किसान पंचायत की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष यशपाल राणा ने की। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा आगरा जनपद में सम्मान निधि प्राप्त करने वाले हर किसान से सम्पर्क कर डाटा बैंक तैयार करेगा।
- आगरा में सिस्टम की लापरवाही से सड़क के गड्ढे में दो घंटे फंसी रही एंबुलेंस: प्रसव में देरी के चलते जन्मी मृत बच्ची, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग - September 6, 2026
- जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ नया आध्यात्मिक रैप गीत ‘मैं ही कृष्ण, मैं ही राम’: अंशुल चौबे और देव-ऋषि के संगीत ने युवाओं में जगाई धार्मिक और सांस्कृतिक रुचि - September 6, 2026
- लड्डू गोपाल झूले में झूले, नंदोत्सव की खुशियों में झूमा श्री गिरिराज जी सेवा मंडल परिवार: फतेहाबाद रोड पर सजी ब्रज की संस्कृति की अद्भुत छटा - September 6, 2026