लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा ‘डबल इंजन’ की सरकार नहीं, ‘डबल ब्लंडर’ की सरकार है। भाजपा ने देश की गाड़ी को भी गलत पटरी पर डाल दिया है। दरअसल, अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर वंदे भारत ट्रेन की घटना पर एक न्यूज के साथ एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें लिखा, ‘रास्ता भटक गई वंदे भारत-जाना था गोवा, निकल गई कल्याण।’
मीडिया रिपोर्ट की माने तो, सोमवार को एक वंद भारत ट्रेन महाराष्ट्र में रास्ता भटक गई। इसके कारण करीब 90 मिनट लेट होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। दरअसल, देश की सबसे आधुनिक और तेज रफ्तार वाली ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ अजीबोगरीब घटना घटी है।
बताया जा रहा है, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से गोवा के मडगांव तक जाने वाली यह ट्रेन बीच रास्ते में रास्ता भटक गई। ट्रेन गलत दिशा में पहुंच गई। दरअसल, वंदे भारत एक्सप्रेस को दिवा स्टेशन से पनवेल की तरफ मुड़ना था। टेक्निकल गड़बड़ी के कारण ट्रेन सीधे कल्याण की ओर चली गई। इसकी जानकारी होने पर ट्रेन को रोका गया। इस गलती की वजह से ट्रेन अपने गंतव्य पर 90 मिनट की देरी से पहुंची।
साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: होटलों को 10 और अस्पतालों को 20 प्रतिशत ही मिलेंगे व्यावसायिक सिलेंडर - March 25, 2026
- फतेहपुर सीकरी को बड़ी सौगात: ₹28.15 करोड़ की लागत से बना अकबरा-पनवारी ओवरब्रिज शुरू, विधायक चौधरी बाबूलाल ने किया लोकार्पण - March 25, 2026
- आगरा के जैतपुर में ‘दबंगई’ का तांडव: पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में इलाका - March 24, 2026