Agra, Uttar Pradesh, India. भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र कार्यसमिति की बैठक पल्स रिसोर्ट फतेहबाद रोड आगरा में हुई। विधानसभा चुनाव जीतने की रणनीति बनाई गई। बताया गया कि भाजपा 1 अक्टूबर से 10 जनवरी तक ‘100 दिन 100 काम’ अभियान चलाएगी। विधानसभा चुनाव तक विभिन्न कार्यक्रम होते रहेंगे। 1.5 करोड़ नए सदस्य बनाए जाएंगे। पुराने 2.5 करोड़ सदस्यों से संपर्क में रहना है।
बैठक में सुनील बसंल ने ब्रज क्षेत्र के सभी जिलाध्यक्षों से संगठन के गठन के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि 6 अक्टूबर 2021 तक जिलों से लेकर मण्डलों का गठन कर लिया जाए। सभी जिलाध्यक्ष से विधानसभा की संख्या, मंडल की संख्या, बूथों की संख्या के बारे में पूछताछ की। कहा कि मोर्चों, प्रकोष्ठों और विभागों को जल्द से जल्द गठित करके रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को दें।

निर्देश दिए कि संगठन के गठन को लेकर कोई भी बहाना नहीं चलेगा। केवल काम करने वाले कार्यकर्ताओं को ही संगठन की जिम्मेदारी देनी है। बूथ समिति का सत्यापन सही होना चाहिए। अगर बूथ सत्यापन में फर्जीबाड़ा मिला तो उसकी जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष की होगी। 7 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक पन्ना प्रमुख बनाए जाने हैं। जिला, ब्रज क्षेत्र एवं प्रदेश के सभी पदधिकारी पन्ना प्रमुख बनेंगे। पन्ना प्रमुख को वोटर लिस्ट का पन्ना लेकर सोशल मीडिया पर अपने पन्ने के साथ फोटो पोस्ट करनी है। दूसरी बैठक जिला अध्यक्ष, जिला विस्तारक,जिला पालक, जिला प्रभारियों की हुई। इसमें सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई। तीसरी बैठक ब्रज क्षेत्र की संचालन समिति की हुई।
प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बसंल, केन्द्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सह चुनाव प्रभारी अर्जुनराम मेघवाल, प्रदेश सह संगठन महामंत्री, कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री व ब्रज क्षेत्र प्रभारी अश्वनी त्यागी, प्रदेश सह प्रभारी संजीव चौरसिया ने भारत माता, दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प एवं दीप जलाकर बैठक का शुभारंभ किया।

बैठक में प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे, अंजुला महौर, नगेन्द्र सिकरवार, हेमेन्द्र शर्मा, दयाशंकर सिंह, डॉ. रजनीश त्यागी, सुरेन्द गुप्ता एडवोकेट, नवल तिवारी, अखिलेश चौहान, वीरेन्द्र अग्रवाल, डॉ. अवधेश रावत, अनिल भारद्वाज आदि उपस्थित रहे। बैठक में ब्रज क्षेत्र के सभी महानगर, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष राजनीकांत महेश्वरी ने की। संचालन ब्रज क्षेत्र महामंत्री हेमन्त राजपूत ने किया।
- ’माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी हुआ समाप्त’: सीएम योगी बोले— नए गोरखपुर और नए उत्तर प्रदेश का हो रहा दर्शन - September 17, 2026
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026