Ram Nath Kovind

शुक्रवार, 1 अक्टूबर 2021: पंचांग, दिशाशूल, राहुकाल, व्रत, त्योहार, विश्व इतिहास, आज भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का जन्मदिन

ENTERTAINMENT Horoscope INTERNATIONAL NATIONAL POLITICS PRESS RELEASE REGIONAL RELIGION/ CULTURE

हमारे जीवन में ग्रह, नक्षत्र निश्चित रूप से प्रभाव डालते हैं। राहुकाल का भी प्रभाव होता है। इसी क्रम में पंचांग की महत्ता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, राहुकाल में अगर कोई शुभ कार्य न किया जाए तो उत्तम रहता है। इस कारण पंचाग के बारे में संपूर्ण जानकारी यहां दी जा रही है। साथ ही आज के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं का संकलन है। इसके अलावा प्रसिद्ध हस्तियों के जन्मदिन के बारे में भी जानकारी मिलेगी। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह अत्यधिक उपयोगी बातें हैं। हम कामना करते हैं कि भगवान गणेश आपके सारे संकट दूर करें- वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभः, निर्विघ्नम् कुरुमे देव सर्वकार्येषु सर्वदा। 

आज का ज्ञान 

करम की गठरी लाद के, जग में फिरे इंसान,

 जैसा करे वैसा भरे विधि का यही विधान।

 कर्म करे किस्मत बने, जीवन का ये मर्म,

 प्राणी तेरे भाग्य में, तेरा अपना कर्म।     

  पञ्चाङ्ग

तिथि                        • दशमी २३:०३ तक

तदुपरांत                   • एकादशी

मास                         • आश्विन कृष्ण पक्ष

व्रत/पर्व/उत्सव         • माँ सन्तोषी जी, माँ वैभव लक्ष्मी जी

                               • दशमी श्राद्ध

सूर्योदय                    • ०६:१० बजे

सूर्यास्त                    • १८:०४ बजे

चन्द्रोदय                   • २५:४२+ बजे

चन्द्रास्त                    • १५:०० तक

दिनमान                   • ११घं ५३मि ४७से

मध्याह्न                    • १२:०७ बजे

रात्रिमान                  • १२घं ०६मि ४०से

विक्रम संवत्            • २०७८ (आनंद)

शक संवत्               • १९४३ (प्लव)

कलि संवत्              • ५१२३  

सूर्य राशि                 • कन्या

सूर्य नक्षत्र                • हस्त

चंद्र राशि                 • कर्क

नक्षत्र पद                 • च१- पुष्य ०७:५९ तक

                              • च२- पुष्य १४:२१ तक

                              • च३- पुष्य  २०:४१ तक

                              • च४- पुष्य २६:५८+ तक

                              • च१- अश्लेषा

योग                        • शिव १८:३९ तक

तदुपरांत                  • सिद्ध

अमृत काल             • २०:११ से २१:५३ तक

अभिजित मुहूर्त        • ११:४४ से १२:३१ तक

विजय मुहूर्त             • १४:०६ से १४:५४ तक

गोधूलि मुहूर्त            • १७:५२ से १८:१६ तक

ब्रह्म मुहूर्त                • २८:३४+ से २९:२२+ तक

दिशाशूल                 • पश्चिम

राहुकाल                  • १०:३८ से १२:०७ तक

भद्रा                        • १०:४१ से २३:०३ तक

अग्निवास                • पृथ्वी २३:०३ तक

तदुपरांत                  • आकाश

स्थान: आगरा, उ.प्र. (स्थानानुसार ०५-२० मिनट -/+ अंतर सम्भव)*        

अग्रिम पर्व/व्रत/उत्सव/त्योहार

👉🏻 ०२ अक्टूबर शनिवार, इन्दिरा एकादशी, एकादशी श्राद्ध, गाँधी जयन्ती।

👉🏻 ०३ अक्टूबर रविवार, इन्दिरा एकादशी पारण, द्वादशी श्राद्ध।

👉🏻 ०४ अक्टूबर सोमवार, प्रदोष व्रत, त्रयोदशी श्राद्ध, मासिक शिवरात्रि।

👉🏻 ०५ अक्टूबर मंगलवार, चतुर्दशी श्राद्ध।

👉🏻 ०६ अक्टूबर बुधवार, पितृविसर्जनी अमावस्या, अन्वाधन।

👉🏻 ०७ अक्टूबर गुरुवार, प्रतिपदा, नवरात्रि प्रारम्भ, घटस्थापना मुहूर्त ०६:१३ से ०७:०२ तक एवं ११:४२ से १२:२९ तक अभिजित मुहूर्त में।

👉🏻 ०९ अक्टूबर शनिवार, विनायक चतुर्थी।

👉🏻 १० अक्टूबर रविवार, उपांग ललिता व्रत।

👉🏻 ११ अक्टूबर सोमवार, स्कन्द षष्ठी, सरस्वती आवाहन, बिल्व निमंत्रण, कल्पारंभ, अकाल बोधन।

👉🏻 १२ अक्टूबर मंगलवार, सरस्वती पूजा, नवपत्रिका पूजा, अश्विन नवपद ओली प्रारंभ।

👉🏻 १३ अक्टूबर बुधवार, दुर्गाष्टमी, सरस्वती बलिदान, संधि पूजा।

🏻 १४ अक्टूबर गुरुवार, महानवमी, दुर्गा बलिदान, सरस्वती विसर्जन, आयुध पूजा।

👉🏻 १५ अक्टूबर शुक्रवार, विजयादशमी, दुर्गा विसर्जन, दशहरा, विद्यारंभ का दिन, बुद्ध जयंती, मध्वाचार्य जयंती।

👉🏻 *१५ अक्टूबर शुक्रवार, पञ्चक प्रारंभ २१:१६ से पञ्चक अंत २० अक्टूबर १४:०२ तक।*

        👉

आज के दिन का इतिहास

भारत में वरिष्ठ नागरिक दिवस1854 – भारत में डाक टिकट का प्रचलन आरंभ हुआ। टिकट पर महारानी विक्टोरिया का सिर और भारत बना होता था। इसकी कीमत आधा आना (1/32 रुपये) थी।

1919- हन्टर समिति की स्थापना ब्रिटिश सरकार द्वारा 1 अक्टूबर, 1919 ई. को की गई थी।

1949- चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के शासन की शुरुआत हुई।

1949 – जनरल माओ-त्से-तुंग द्वारा चीन जनवादी गणराज्य (पीपुल्स रिपब्लिक आफ़ चाइना) की घोषणा।

1953- आंध्र प्रदेश अलग राज्य बना।

1960 – नाइज़ीरिया यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्र हुआ।

1967 – भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई।

1978 – लड़कियों की शादी की उम्र को 14 से बढा कर 18 और लड़कों का 18 से बढा कर 21 वर्ष किया गया।

1996 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन द्वारा पश्चिम एशिया शिखर सम्मेलन का उद्घाटन।

1998 – श्रीलंका में किलिनोच्ची एवं मानकुलम शहरों पर कब्ज़े के लिए सेना एवं लिट्टे उगवादियों के बीच हुए संघर्ष में 1300 लोगों की मृत्यु।

2000 – सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेल सम्पन्न।

2002 – एशियाड खेलों में स्नूकर प्रतिस्पर्द्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।

2003 – नदियों को जोड़ने के सम्बन्ध में बांग्लादेश की आशंकाओं को भारत ने दूर किया।

2004 – इज़रायली प्रधानमंत्री एरियल शैरोन के मंत्रिमंडल ने गाजा पट्टी में बड़े पैमाने पर सैनिक कार्रवाई की योजना को मंजूरी दी।

2005 – इंडोनेशिया के बाली में हुए बम विस्फोट में 40 लोगों की मृत्यु।

2006 – इज़रायल ने लेबनान से अपनी सेना की आख़िरी टुकड़ी को भी वापस बुलाया।

2007 – जापान ने उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ प्रतिबन्धों को अगले छ: महीनों तक बढ़ाने की घोषणा की।

2008- आतंकवादियों ने त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बम ब्लास्ट किया।

2015- ग्वाटेमाला के संता काटरीना पिनुला में भारी बारिश और भूस्खलन से 280 लोगों की मौत।

आज जन्मदिन

2001 – मनीष नरवाल – भारत के पैरा निशानेबाज़ हैं।

1842 – एस. सुब्रह्मण्य अय्यर- स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद्‌ और सामाजिक कार्यकर्ता

1847 – एनी बेसेंट – प्रख्यात समाजसेवी, लेखिका और स्वतंत्रता सेनानी

1895 – लियाक़त अली ख़ाँ – पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री

1901- प्रताप सिंह कैरों- स्वतंत्रता सेनानी एवं पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री

1904 – ए. के. गोपालन – केरल के प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता और भारत के स्वतंत्रता सेनानी

1919 – मजरूह सुल्तानपुरी – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार

1924 – जिमी कार्टर – अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति

1927 – शिवाजी गणेशन – प्रसिद्ध तमिल अभिनेता

1928 – सूरज भान – भारतीय राजनीतिज्ञ एवं दलित नेता

1930 – जे. एच. पटेल – जनता दल के राजनीतिज्ञ थे, जो कर्नाटक के 15वें मुख्यमंत्री रहे।

1938 – माइकल फ़रेरा – भारत के महान् बिलियर्ड्स खिलाड़ी

1952 – शारदा सिन्हा – भारतीय राज्य बिहार की लोकप्रिय गायिका हैं।

1951 – जी.एम.सी. बालायोगी – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष

1954 – पुरुषोत्तम रूपाला – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।

1966 – त्रिलोक सिंह ठकुरेला – राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत

1975 – सचिन देव बर्मन – बंगला और हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक

1945 – रामनाथ कोविंद – भारत के राष्ट्रपति। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजनेता हैं। वे राज्य सभा के भी सदस्य रह चुके हैं।

प्रस्तुतिः  पं. वेद प्रकाश शुक्ल

Dr. Bhanu Pratap Singh