मुंबई: आदित्य बिरला ग्रुप ने इस साल फरवरी में ‘बिरला ओपस’ के लॉन्च के साथ डेकोरेटिव पेंट उद्योग में प्रवेश किया था। भारत का अग्रणी पेंट ब्रांड बनने के उद्देश्य के साथ बिरला ओपस बहुत सफल हुआ। 145 से ज्यादा उत्पादों और 1200 एसकेयू, 2300 से ज्यादा टिंटेबल कलर विकल्पों के साथ बिरला ओपस को देश में पहले दिन से ही सभी ने बहुत पसंद किया। बिरला ओपस के उत्पाद भारत के सभी ग्राहकों को उपलब्ध कराने, और व्यापारी समुदाय तक अपनी विस्तृत उत्पाद श्रृंखला पहुँचाने के लिए बिरला ओपस देश में 120 से ज्यादा ब्रैंड एक्सपो आयोजित कर चुका है।
बिरला ओपस की प्रतिष्ठित ब्रैंड एक्सपो का मुंबई में आयोजन 16 और 17 जुलाई, 2024 को ताज लैंड्स एंड में हुआ। इस दो दिवसीय ब्रैंड एक्सपो का उद्देश्य व्यापारिक समुदाय, खासकर डीलर्स, पेंटर्स, कॉन्ट्रैक्टर्स, आर्किटेक्ट्स और इंटीरियर डिज़ाईनर्स के साथ अपने संबंधों को मजबूत करना और उन्हें बिरला ओपस के उत्पाद और इनके अद्वितीय सेलिंग पॉइंट्स का प्रदर्शन करना था।
इन दो दिनों के दौरान बिरला ओपस मुंबई एक्सपो में व्यापार जगत के सदस्यों और मीडिया ने हिस्सा लिया और ब्रैंड के उत्पादों एवं उनके अनुभवों की प्रशंसा की। यह आयोजन बाहर सफल रहा। यहाँ मौजूद लोगों और बिरला ओपस के सीईओ – रक्षित हरगवे को एक्सपो के विशेष वॉक-थ्रू भी दिखाए गए। इस आयोजन की सफलता के साथ प्रमुख हितधारकों के साथ महत्वपूर्ण जुड़ाव विकसित हुआ.
इस एक्सपो में इनोवेशन और रचनात्मकता के साथ भारत के रंगों, बारीकियों और संस्कृतियों तथा वैश्विक रुझानों के नाम पर भी शेड्स प्रदर्शित किए गए। बिरला ओपस ने अपने शेड कैटलॉग में कुछ शेड मुंबई को भी समर्पित किए।
बिरला ओपस ने इस शहर के समृद्ध इतिहास, जीवंत संस्कृति, गलियों के बाजार की चहल-पहल से प्रेरित अद्वितीय शेड्स की एक श्रृंखला पेश की। इसमें ‘मुंबई एट मिडनाइट’, ब्रेकफास्ट इन साउथ बॉम्बे, बॉम्बे मॉनसून के सॉफ्ट कलर्स से लेकर ‘मुंबई मैंग्रोव्स’, ‘बॉम्बे वेलवेट’ के वार्म टोन शामिल हैं, जिनमें हर शेड इस गतिशील शहर के जीवन का सार दर्शाता है। यहाँ मौजूद मीडिया और व्यापारिक समुदाय ये अद्भुत रंग देखकर बहुत प्रभावित हुए, और बिरला ओपस मुंबई में अपनी एक्सपो के साथ व्यापार एवं मीडिया जगत में सुर्खियों में आ गया।
-up18News/अनिल बेदाग
- क्या इस सड़क से आपके ही डंपर गुजरते हैं?: समीक्षा बैठक में सांसद नवीन जैन से बोले सीएम योगी, बैठक में छाया रहा मुख्यमंत्री का सहज और विनोदी अंदाज - June 28, 2026
- आगरा में सीएम योगी की दो टूक: अवैध खनन पर भारी जुर्माना और जब्ती, अक्टूबर तक पूरा हो मेट्रो और एयरपोर्ट का काम - June 28, 2026
- आगरा में गूंजा ‘णमोकार मंत्र’: आचार्य श्री निर्भय सागर जी महाराज ने समझाया अरिहंत पद का आध्यात्मिक रहस्य - June 28, 2026