Patna, Bihar, India. बिहार में एक ऐसे सीनियर आईएएस अधिकारी हैं जिनके एक फोन पर सैकड़ों गाड़ियों की कतार और बॉडीगार्ड की लाइन लग सकती है, लेकिन इनकी सादगी ऐसी है जो कभी सड़क पर साइकिल चलाते हुए दिखते हैं तो कभी गोलगप्पे के दुकान पर गोलगप्पे का स्वाद चखते।
ये अधिकारी पटना में रिक्शे की सवारी से भी परहेज नहीं करता। बिहार कैडर के 1991 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी एस सिद्धार्थ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव हैं साथ ही साथ इनके पास कैबिनेट और वित्त विभाग की जिम्मेदारी भी है, लेकिन इस अफसर की सादगी ऐसी है कि पटना की सड़कों पर बिना बॉडीगार्ड ओर बिना गाड़ी के अकेले घूमते हैं वो भी रिक्शा पर। बिहार के ईमानदार और स्वच्छ छवि के इस आईएएस अधिकारी की एक और खासियत है। सर्दी हो या गर्मी या हो बरसात हर मौसम में कहीं भी ये आपको सफेद शर्ट और काले पेंट में ही नजर आयेंगे।
जब बिहार के विकास की बात होगी तो किसी काम को कम समय में बहुत अच्छा और जनता के लिए फायदेमंद कैसे हो सकता है उसमें इनकी दिलचस्पी सबसे अधिक रहती है। ओहदे में उच्च पद पर बैठे एस सिद्धार्थ दिन भर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सुखाड़ का सड़क मार्ग से पटना से मुंगेर तक जायजा लेने गए थे लेकिन पटना पहुंचने के बाद जैसे ही मौका मिला वो निकल पड़े शहर में चाय, चाट और गोलगप्पा का लुत्फ उठाने वो भी रिक्शे पर बैठकर। सिद्धार्थ की ये तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं।
- आगरा में प्रशासन का कड़ा एक्शन: यूपी रेरा का 5.60 करोड़ बकाया न चुकाने पर अंसल बिल्डर की संपत्तियां कुर्क, नोटिस चस्पा - October 13, 2026
- पूर्व ओलंपियन अंकित शर्मा पर मुरैना पुलिस का शिकंजा: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से उम्र घटाने के आरोप में 5 हजार रुपये का इनाम घोषित - October 13, 2026
- आगरा में सनसनीखेज मामला: मंदिर में मांग भरने के बाद शादी से मुकरा युवक, सिपाही जीजा पर भी गंभीर आरोप - October 13, 2026