Agra, Uttar Pradesh, India. लखनऊ में 20 और 21 अगस्त को नीसा (नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस) की दो दिवसीय वार्षिक सभा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कल सात सदस्यीय मंत्रिपरिषद का चुनाव हुआ, जिसमें प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष पद हेतु चयनित किया गया ।

नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस (नीसा) एक ऐसा मंच है, जो देश भर के बजट निजी विद्यालयों (बीपीएस) को एक साथ लाता है, ताकि कानून और उप-नियमों के संदर्भ में उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए एकीकृत आवाज उठाई जा सके, जो उन पर लागू होते हैं और दिन-प्रतिदिन के शिक्षण व अधिगम के तरीकों में गुणवत्ता-सुधार की सुविधा प्रदान करते हैं। नीसा आज भारत के 26 राज्यों में 1 लाख बजट निजी विद्यालयों, 10 लाख शिक्षकों, 20 करोड़ छात्रों, 62 राज्य विद्यालय संघों की आवाज है।
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देर रात 34 IAS अधिकारियों के तबादले, 14 जिलों के बदले गए जिलाधिकारी - September 22, 2026
- श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम: आगरा के रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर में आयोजित हुआ भव्य पौष पत्री भंडारा, उमड़े श्रद्धालु - September 22, 2026
- आगरा रामलीला मैदान का निरीक्षण: टूटा मंच, फैली गंदगी और नहीं हटीं झोपड़ियां; महापौर हेमलता दिवाकर ने दिए तीन-चार दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश - September 21, 2026