डॉ. भानु प्रताप सिंह
Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश विधान परिषद स्थानीय निकाय की 27 सीटों के चुनाव में भाजपा को 24 सीटों पर प्रचंड जीत मिली है। आगरा-फिरोजाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से उ0प्र0 विधान परिषद (MLC) के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और भाजपा के प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे ने जलवा दिखाया। विजय शिवहरे को 3471 मत मिले वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को मात्र 205 मत से ही संतोष करना पड़ा। लोगों ने इतना जबर्दस्त स्वागत किया कि मंडी समिति से नॉर्थ ईदगाह तक आने में सात घंटे लग गए।
मतगणना स्थल मंडी समिति आगरा पर विजय शिवहरे को रिकॉर्ड 3266 मतों से विजयी घोषित करते ही उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर दौड़ गई। हर कोई एक दूसरे को बधाई देते नजर आया। कार्यकर्ताओ ने पुष्प वर्षा कर नवनियुक्त एम एल सी विजय शिवहरे का जोरदार स्वागत किया।

दोपहर 1 बजे विजय शिवहरे जी अपनी इस प्रचंड जीत का प्रमाण पत्र लेकर जैसे ही मंडी समिति से बाहर निकले वहां हजारों की संख्या में खड़े उनके समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। यहां से बैंड बाजे और ढोल नगाड़ो सहित भारी जनसमूह के साथ जुलूस आगरा फिरोजाबाद रोड होते हुए एम जी रोड धाकरन चौराहे से उनके निवास नार्थ ईदगाह पर रात 8 बजे समापन हुया। 12 किमी के इस मार्ग में माननीय विजय शिवहरे जी का अनेक स्थानों पर भव्य स्वागत हुया। जुलूस में सैकड़ों चार पहिया, दो पहिया वाहनों के साथ ही बुल्डोजर शामिल रहा। उनके निवास स्थान पर बड़ा मंच सजा हुआ था, जिस पर लोकगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन हुआ। सुबह से कार्यकर्ता का जनसमूह उनके निवास पर जमा था रात 8 बजे जुलूस का समापन पर उनके निवास पर भव्य स्वागत हुया।
एम एल सी विजय शिवहरे ने अपनी जीत को कार्यकर्ताओं की जीत बताते हुए कार्यकर्ताओ के मान सम्मान की लड़ाई लड़ने की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने मुझ पर भरोसा कर पार्टी का प्रत्याशी बनाया था मेरी यह जीत कार्यकर्ताओ के मान सम्मान की जीत है।

इस विजय यात्रा में आगरा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, फ़िरोजाबाद जिलाध्यक्ष वृंदावन लाल गुप्ता, विधायक भगवान सिंह कुशवाह, नवल तिवारी, महानगर महामंत्री जे डी शर्मा, मनोज राघव, अनिल चौधरी, बबलू लोधी, शरद चौहान, नितेश शिवहरे, आशीष पाराशर, राहुल आर्य, अमित शिवहरे, अनुज जैन, ब्लाक प्रमुख उत्तम सिंह काका, राजू प्रधान, पार्षद शोभाराम राठौर, जगदीश पचौरी, राकेश राठौर, विकास भारद्वाज, प्रवेश दीक्षित, कृष्ण मुरारी बल्ले भाई, हरतेग आहूजा, पृथ्वीराज सिंह लोधी, शशांक भदौरिया, किशोर कुमार, उमाशंकर पाठक, वीरेंद्र शर्मा, दयाशंकर दुबे, मंगल सिंह चौहान, डॉ. सुनील बघेल, धीरज बघेल और मीडिया प्रभारी दिनेश अगरिया आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
- आगरा के फतेहाबाद में 1.10 लाख की लूट की सूचना निकली फर्जी: बैंक जांच में खुला राज, पुलिस को गुमराह करने वाला युवक बेनकाब - September 16, 2026
- लखनऊ में मोबाइल किश्त न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने मजदूर को चार दिन तक बंधक बनाकर निकाला खून, गोमती में फेंकने की धमकी - September 15, 2026
- आगरा में NEET पास छात्र निकला ट्रेनों का शातिर चोर: गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज और ऐशो-आराम के लिए खड़ा किया चोरी का नेटवर्क, 25 लाख के जेवर बरामद - September 15, 2026