लखनऊ। यूपी की योगी सरकार ने प्रदेश में बिना मान्यता चल रहे मदरसों और अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति में गड़बड़ियों की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में प्रदेश सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किया है।
बता दें कि प्रदेश में हजारों की संख्या में बिना किसी वैध मान्यता के मदरसे चल रहे हैं। एसआईटी मदरसों को मिल रहे विदेशी फंड की भी जांच कर रही है। हाल ही में केंद्रीय अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति और शुल्क भरपाई के लिए आवेदन करने वाले 14 हजार छात्र फर्जी मिले हैं।
प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि इन मामलों को लेकर हम गंभीर हैं। उच्चस्तरीय जांच कराने का फैसला किया गया है। छात्रवृत्ति की केंद्रीय योजना हो या राज्य सरकार की योजना, हम उसमें पारदर्शिता बरतने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हर जिले में कड़ी जांच होगी, जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
- मैरून (Maroon) ने लॉन्च किया “फाइंड माय स्किन टोन” कलेक्शन; भारतीय महिलाओं के लिए ‘यूनिवर्सल बेज’ का दौर खत्म - February 14, 2026
- शिव भक्तों के लिए खुशखबरी: डाक विभाग घर पहुंचाएगा सोमनाथ और काशी विश्वनाथ का प्रसाद, जानें पूरी प्रक्रिया - February 14, 2026
- भारत बनेगा ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब: 2047 तक $169 अरब का होगा देश का फाउंड्री उद्योग - February 14, 2026