लखनऊ । लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) में समाजवादी पार्टी प्रदेश की 65 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है। यूपी की राजधानी लखनऊ में बुधवार को आयोजित सपा की राज्य कार्यकारिणी (SP State Executive) की अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इसके संकेत दिए हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि हमारी तैयारी पूरी 80 सीटों पर है, लेकिन हम इंडिया गठबंधन में है और गठबंधन का लक्ष्य भाजपा (BJP) को हराना है। पार्टी कार्यालय पर तकरीबन तीन घंटे तक चली बैठक में बूथ कमेटियों के गठन की रणनीति भी बनाई गई।
बुधवार को सपा राज्य कार्यकारिणी (SP State Executive) की बैठक में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) को लेकर मंथन हुआ। इसमें तय किया गया कि चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति क्या होगी? बैठक में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि हम अभी इंडिया गठबंधन में हैं, हमारी तैयारी सभी 80 सीटों की है। इंडिया गठबंधन का लक्ष्य भाजपा को हराना है, लेकिन हम कम से कम 65 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। बैठक में शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) और सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव (National General Secretary Ram Gopal Yadav) समेत तमाम बड़े नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
सभी विधानसभाओं के प्रभारी तय
लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) की तैयारी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते, सपा की राज्य कार्यकारिणी (SP State Executive) की बैठक में इसकी झलक साफ दिखी। बैठक में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के लिए अभी से ही प्रदेश के सभी 75 जिलों की 403 विधानसभा सीटों पर प्रभारी तय कर दिए। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सभी नेताओं से एकजुटता के साथ पार्टी को मजबूत बनाने और चुनाव में जीत हासिल करने का आह्रवान किया।
बूथ कमेटी में हर जाति का प्रतिनिधित्व
राज्य कार्यकारिणी ( State Executive) की बैठक में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इस बार नए तरीके से बूथ कमेटी बनाने का ऐलान किया है, ताकि हर मतदाता तक आसानी से पहुंच बनाई जा सके। खास बात ये है कि इस बार कमेटी में दो दलित, दो महिलाएं, एक मुस्लिम, एक अति पिछड़ा, एक पिछड़ा और एक प्रतिनिधि सामान्य यानी की सवर्ण जाति का होगा।
- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं…राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, छात्रों के समर्थन में उठाई तीन प्रमुख मांगें - July 22, 2026
- आगरा से दुबई तक फैला साइबर सिंडिकेट बेनकाब: फर्जी CSC के जरिए 50 करोड़ की ठगी, पुलिस ने दबोचे दो शातिर - July 22, 2026
- पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: पंजाबी सभा आगरा महानगर ने शुरू किया वृहद वृक्षारोपण अभियान, शहर भर में लगाए जाएंगे छायादार व औषधीय पौधे - July 22, 2026