उत्तर प्रदेश के कन्नौज में शनिवार को रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर निर्मणाधीन रेलवे स्टेशन का लिंटर गिर गया। निर्माणाधीन लिंटर गिरने से मलवे में कई लोग दबे हैं, जिन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है। वहीं, इस घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों केा तत्काल राहत और बचाव के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि, केंद्र सरकार की अमृत भारत योजना के तहत दो मंजिला नई बिल्डिंग बन रही थी।
मिली जानकारी के अनुसार अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन का लिंटर भरभराकर गिर गया। इस घटना में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। ये भी कहा जा रहा है कि मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है। मौके पर पुलिस और प्रशासन राहत-बचाव कार्य में जुटा हुआ है।
बताया जा रहा है कि जिस वक्त स्टेशन का पुनर्निर्माण कार्य चल रहा था। उस समय 20 से 30 मजदूर काम कर रहे थे। तभी अचानक तीन दिन पहले ढाला गया लेंटर भरभराकर ढह गया। जिसमें कई मजदूर दब गए। अभी तक तीन मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। मलबा हटाया जा रहा है। घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार शटरिंग टूटने से घटना हुई है।
सीएम योगी ने लिया संज्ञान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में हुए हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए है। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा में ‘श्री रामचरितमानस की प्रासंगिकता’ विषय पर भव्य विचार गोष्ठी एवं काव्यांजलि का आयोजन - August 27, 2026
- नन्हे शिवभक्तों की अद्भुत आस्था: सरस्वती शिशु मंदिर आगरा के 200 भैया-बहनों ने निकाली भव्य और संस्कारमय कावड़ यात्रा - August 27, 2026
- खाद्य सुरक्षा समिति के सभापति बने विजय शिवहरे का आगरा में भव्य स्वागत: उद्यमियों ने कहा, मानक पूरे करने को तैयार, लेकिन उत्पीड़न नहीं सहेंगे - August 26, 2026