भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों गाना ‘लाली के नखरे’ चर्चा में है। यह गाना टी सीरीज हमार भोजपुरी से रिलीज हुआ है, जिसको भोजपुरी की ऑडियंस खूब पसंद कर रही है। यह गाना खूब तेजी से वायरल भी होने लगा है। गाना ‘लाली के नखरे’ इन दिनों पार्टियों क्लबों और उत्तर प्रदेश बिहार बंगाल सहित भोजपुरी भाषी क्षेत्र में शादी विवाह के अवसर पर भी खूब बज रहा है। आइटम नम्बर होने बावजूद भी इस गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। गाने में मस्ती है, धमाल है, झूमा देने वाली संगीत है, और यह पूरी तरह से साफ सुथरी कमर्शियल गाना है।
प्रार्थना रिटेल प्रोजेक्ट प्रा लि के बैनर तले बने गाना ‘लाली के नखरे’ के निर्माता आर के सिंह है, जिन्होंने इस गाने में अभिनय भी किया है। इसके पहले भी आर के सिंह ने दो बंगला फ़िल्में सिटी ऑफ जैकाल, और खदान नाम की फिल्मों का निर्माण और अभिनय किया है। साथ ही सनोज मिश्र द्वारा निर्देशित आगामी हिंदी फिल्म गजनवी में भी पुलिस आफिसर की जानदार भूमिका निभाई है। बात अगर गाना ‘लाली के नखरे’ की करें तो इसकी मेकिंग भोजपुरी फिल्मी सॉन्ग की तरह हुई है। इस गाने का सेटअप आर्ट और कास्ट्यूम पर भी बारीकी से काम हुआ है और यही सब इस गाने की सफलता का कारण है। उन्होंने बताया कि इस गाने का मकसद लोगों को मनोरंजन देना है और उसमें हमारा गाना कामयाब भी हुआ है।
आपको बता दे कि गाना ‘लाली के नखरे’ एल्बम सॉन्ग को लिखा है। सोनू सिंह ने और संगीत प्रवीण सिंह ने दिया है। पी आर ओ संजय भूषण पटियाला हैं। नृत्य निर्देशन राज सरकार ने किया है। इस गाने को ममता राउत और प्रीत चहल ने गया है।
- टाइपकास्टिंग की दीवार तोड़ने वाली बॉलीवुड की 6 अभिनेत्रियां: तब्बू से लेकर कंगना रनौत तक ने हर किरदार में दिखाया नया अंदाज - October 20, 2026
- सन नियो के कलाकारों ने साझा किए दशहरे से जुड़े अपने अनुभव: सूरज प्रताप सिंह और गौरव बाजपेयी ने बताया उनके लिए क्यों खास है विजय पर्व - October 20, 2026
- दयालबाग में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया परम गुरु महाराज साहब का पावन भंडारा: धान की कटाई से लेकर प्रीतिभोज तक सेवा में जुटी रही संगत - October 20, 2026