एक्टर सोनू सूद उस समय सोशल मीडिया पर छा गए, जब वह मुंबई में बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से आशीर्वाद लेने पहुंचे। उन्होंने हाथ जोड़कर उनका स्वागत किया। ऐसे समय में उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस, यूट्यूबर एल्विश यादव और शहनाज गिल भी नजर आईं। अब इनके इस वीडियो ने इंटरनेट पर बवाल काट दिया है।
बागेश्वर बाबा से मिलने पहुंचे बॉलीवुड के सितारे
बागेश्वर वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री शनिवार को मुंबई पहुंचे थे ऐसे में उनका ग्रैंड वेलकम किया गया। सोनू सूद, एल्विश यादव, समेत सभी सितारे बाबा के रंग में रंगे दिखाई दिए। सोनू सूद ने पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को माला पहनाई और उनका स्वागत किया। साथ ही ‘बिग बॉस 13’ की रनर-अप रहीं शहनाज गिल ने भी बागेश्वर धाम वाले बाबा का आशीर्वाद लिया और कथा सुनी।
सोनू सूद ने धीरेंद्र शास्त्री को माला पहनाई
इस दौरान एल्विश यादव ने भी उन्हें माला पहनाने पहुंचे लेकिन उन्होंने उनके और आदिल खान के हाथ से माला नहीं पहनी। फिर वहां मौजूद सभी लोगों ने भीड़ लगाकर उनके पैर छूने की कोशिश की तो सिक्योरिटी को उन्हें सुरक्षा देते हुए उन सभी लोगों को दूर हटाया। इतना नहीं नहीं शहनाज गिल और जैकलीन फर्नांडीज भी बाबा के साथ दिखाई दीं।
सितारों ने सुनी बागेश्वर बाबा की कथा
सभी सेलिब्रिटीज ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ काफी वक्त बिताया। ये लोग बाबा को स्क्रीन पर कुछ दिखाते भी नजर आए। इसके कुछ समय बाद ही बाबा ने वहीं पर अपना दरबार लगा लिया। शहनाज गिल, जैकलीन फर्नांडीज, सोनू सूद और एल्विश यादव समेत सभी सितारे उनके प्रवचन में ध्यान लगाते भी नजर आए। और फिर सभी ने उनसे बातें की। अब ये वीडियो देखकर फैंस भी शॉक्ड रह गए हैं।
-एजेंसी
- रामपुर जेल से रिहा होते ही फिर गिरफ्तार हुए आजम खान, सपा नेता बोले- कानून खत्म हो गया है, मुसलमान होने की मिल रही सजा - October 31, 2026
- ’नमस्ते आगरा’ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन: देश के दिग्गज कवियों की कविताओं में गूंजा स्वाभिमान, समरसता और इंसानियत का संदेश - October 31, 2026
- आगरा में रिश्तों के भरोसे पर बड़ा धोखा: मुंहबोला भाई बनकर नोएडा की महिला सिपाही के परिवार से जमीन में निवेश के नाम पर ठगे 8.50 लाख रुपये - October 31, 2026