इन दिनों फिल्मों से ज्यादा लोग वेब सीरीज देखना ज्यादा पसंद करते हैं। अब तक आपने लव स्टोरी से लेकर सस्पेंस-थ्रिलर और कॉमेडी तक, ढेर सारी फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में जाना है। आज हम आपको डरावनी यानी हॉरर वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं।
साउथ की ये हॉलीवुड फिल्म देखने के बाद आपको डर से नींद नहीं आएगी। इन फिल्मों को देखने के बाद आप अपने तकिए के नीचे हनुमान चालीसा जरुर रख लें। चलिए आपको बताते हैं कि वो कौन से सीरीज हैं जिसे आप इस वीकेंड देख सकते हैं।
बेताल (Betal)
पैट्रिक ग्राहम की बेताल एक बेहतरीन हॉरर-थ्रिलर (Horror Thriller) है जो एक दूरदराज के गांव की कहानी पर आधारित है इसमें विनीत कुमार सिंह, अहाना कुमरा, सुचित्रा पिल्लई और जितेंद्र जोशी लीड रोल में मौजूद हैं। इसे आप नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते हैं।
भागमती (Bhagmati)
अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) स्टारर ‘भागमती’ भी सबसे ज्यादा डराने वाली फिल्मों में से एक है। कई डरावने सीन से भरपूर इस फिल्म का नाम सुनते ही कंपकपी छूट जाती है।फिल्म में अनुष्का की एक्टिंग काफी अच्छी है। इस फिल्म को कभी भी अकेले नहीं देखना चाहिए। ये फिल्म आप जी5 (Zee5) पर देख सकते हैं।
गेम ओवर (Game Over)
ये फिल्म आपको डर का एहसास करवा देगी। सस्पेंस से भरी फिल्म ‘गेम ओवर’ में लीड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Tapsee Pannu) हैं। फिल्म जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, डर भी वैसे-वैसे बढ़ता जाता है। इस फिल्म को देखने के बाद आप अकेले वाशरूम तक जाने में दस बार सोचेंगे। ये फिल्म आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
कंचना (Kanchana)
कंचना साउथ की सबसे डरावनी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में एक आदमी पर किसी औरत की आत्मा आ जाती है और वो औरतों जैसा व्यवहार करने लग जाता है। इस फिल्म ने तमिल और तेलुगु के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। ये फिल्म आपको जरूर देखनी चाहिए। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
पिसासु (Pisasu)
सबसे ज्यादा डरावनी फिल्मों में अगला नाम नागा किरण की ‘पिसासु’ का है। डरावने सीन से भरी इस फिल्म को देखने के बाद कंपकंपी छूटने लगती है। इस फिल्म को देखने के बाद आप अकेले बाहर जाने की हिम्मत नहीं करेंगे। ये फिल्म आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
-एजेंसी
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026