Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश के आगरा में कमला नगर स्थित साईं धाम मंदिर के स्थापना दिवस पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फूल बंगला श्रृंगार और भंडारा किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
साईं धाम मंदिर कमेटी अध्यक्ष नितिन कोहली ने बताया की हर वर्ष स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में सोमवार को मंदिर के स्थापना के 15 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे फूल बंगला और भव्य श्रृंगार के साथ किया गया। जिसके बाद साईं भजन संध्या आयोजित की गई। साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

भण्डारे की व्यवस्था राजीव गुप्ता, नीरज खंडेलवाल, राजू बक्शी, चिराग गुरनानी, दीपा गुरनानी, दिलीप कुमार, नीरज अग्रवाल, महन्त राजेन्द्र शुक्ल, अतुल, पंकज अग्रवाल, रिंकू झांजी, विजय गुप्ता, प्रसपा जिलाध्यक्ष धारा सिंह यादव, प्रमुख महासचिव राजीव पोद्दार, रोहित यादव, बीजेपी कैलाश मण्डल उपाध्यक्ष किरन तनेजा, बल्केश्वर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र निषाद, मनोज गरगजी, पवन प्रजापति, आकाश वर्मा, पवन शर्मा, सुनील यादव, अंजुमन चौधरी, करणवीर सिंह, मनीष शर्मा, उमेश सिंह, केशव खत्री, कनिष्क शर्मा आदि लोग शामिल रहे।
- Play More Strategically Earn Quicker across the UK at Harry Casino - October 4, 2026
- Im LuckyHills Casino zählt jeder Einsatz für Deutschland berücksichtigt. - October 4, 2026
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026