किरावली पुलिस ने दबोचा सट्टेबाज
आगरा (किरावली)। सट्टा और जुआ माफियाओं पर पुलिस की लगातार हो रही कार्रवाई के बाद माफियाओं ने पैंतरा बदल लिया है। बदलते समय के साथ कदमताल करते हुए सट्टेबाज भी अब हावेटेक हो गए हैं। ऑनलाइन तरीके से ग्राहकों से सट्टा लिया जा रहा है।
बताया जाता है कि सोमवार दोपहर किरावली पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र अंतर्गत कौरई पुल के पास एक युवक द्वारा सट्टे की खाईबाड़ी की जा रही है। तत्काल प्रभाव से उपनिरीक्षक मनोज नागर ने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर दौड़ लगा दी। मुखबिर की निशानदेही पर एक युवक को दबोचकर उसके पास मौजूद मोबाइल को कब्जे में ले लिया गया। उसके वाट्सअप को खोलकर देखा तो पुलिस भी भौचक रह गई। गरीब बजाज ग्रुप 786 के नाम से एक अजीबोगरीब ग्रुप मिला। ग्रुप की छानबीन करने पर उसकी चैट में कोडवर्ड में सट्टे का खेल संचालित मिला।
दबोचे गए युवक कमल हसन पुत्र सदुआ निवासी कलंदर नगला कौरई से पूछताछ की गई तो पहले तो उसने पुलिस को घुमाने की कोशिश की। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने सबकुछ उगल दिया। उसने बताया कि उसके द्वारा ग्राहकों से कोडवर्ड में सट्टा लिया जाता था, और कोडवर्ड में ही सारा लेनदेन होता था। उसके कब्जे से नगदी भी बरामद हुई। पुलिस द्वारा कमल हसन के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।
- आगरा में साइबर ठगों का ‘डिजिटल स्ट्राइक’: 4 वारदातों में 55 लाख पार; कर्नल से लेकर शिक्षिका तक बने शिकार - March 26, 2026
- भक्ति के रंग में रंगी ताजनगरी: महाष्टमी पर निकली दक्ष कन्या मां भगवती की भव्य शोभायात्रा; 80 झांकियों ने मोह लिया मन - March 26, 2026
- Agra News: पिनाहट पुलिस की बड़ी कामयाबी, महिला से कुंडल और जेवरात छीनने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार, तीसरे की तलास जारी - March 26, 2026