अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में आज अब से कुछ समय पहले दीपोत्सव पर बड़ा कीर्तिमान स्थापित होने जा रहा है.
दीपोत्सव से पहले उत्तर प्रदेश के सीएम योगी राज्याभिषेक में शामिल होकर रथ खींचा. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि राज्याभिषेक में शामिल होकर सीएम योगी रथ खींच रहे हैं.
दीपोत्सव-2023 के अंतर्गत अयोध्या में प्रभु श्रीराम, माता सीता जी एवं श्री लक्ष्मण जी के स्वरूपों का पूजन, आरती एवं प्रतीकात्मक राज्याभिषेक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से लोगों से सत्य सनातन धर्म की, जय हो का नारा लगवाया और अपने संबोधन में कही ये बातें।
उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, “जब साल 2017 में दीपोत्सव कार्यक्रम शुरू हुआ था। आप सभी का उत्साह देखकर लगता था, जैसे आपका एक ही नारा था। जब मैं मंच पर भाषण देने के लिए आया था। तब आप लोगों के बीच से एक आवाज आई थी, योगी जी एक काम करो, मंदिर का निर्माण करो। राज्याभिषेक और दीपोत्सव कराने का मकसद अयोध्या के गौरव को याद दिलाना है। सीएम ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का धन्यवाद किया। सभी संतों और कार्यक्रम में मौजूद लोगों को बधाई दी।
हजारों साल पहले भगवान राम अयोध्या आए और इस इतिहास को यादगार बनाने के लिए राज्य सरकार के द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। उस वक्त कैसे भगवान राम यहां आए होंगे। संतों की इसमें अहम भूमिका रही। ये एक यूनिक कार्यक्रम बन रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इसमें योगदान दिया।
भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या अब से कुछ समय बाद 24 लाख दीयों की रोशनी से जगमगाएगा. इस दौरान सिर्फ राम की पौड़ी के 51 घाटों पर 21 लाख दीये जलाए जाएंगे और अयोध्या के बाकी मठ, मंदिरों व अन्य स्थानों को मिलाकर करीब 24 लाख दीयों की रोशनी से अयोध्या में एक नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है.
– एजेंसी
- यूपी के गाजियाबाद में हिंदूवादी गए थे औरंगज़ेब की पेंटिंग पर कालिख पोतने, पोत आये 1857 की आज़ादी के अग्रदूत बहादुर शाह जफर की पेंटिंग - April 18, 2025
- भ्रष्टाचार की आड़ में शराब की दुकान: आगरा के भावना एस्टेट मॉल में नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियाँ - April 18, 2025
- मशहूर उद्योगपति पूरन डावर की हिंदी वायोग्राफी ‘संघर्ष …सफलता से समर्पण तक ’ का दिल्ली में लोकार्पण - April 18, 2025