अप्रैल की शुरूआत होते ही भीषण गर्मी पड़ने लगी है। भीषण गर्मी के चलते लोग अभी से बेहाल नजर आ रहे हैं। तेज हवाओं ने लोगों की और परेशानी बढ़ा दी है। अब मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि, अप्रैल से जून तक भीषण गर्मी पड़ेगी। इसका मध्य व पश्चिमी प्रायद्वीपीय भागों पर सबसे बुरा प्रभाव पड़ने का अनुमान है।
मौसम विभाग की तरफ से कहा गया है कि, अप्रैल-जून की अवधि के दौरान देश के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। मध्य और पश्चिमी प्रायद्वीपीय भारत में इसका सबसे बुरा असर पड़ने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, पूर्वोत्तर राज्यों और उत्तरी ओडिशा के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान के सामान्य या सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।
बता दें कि, इस बार मार्च के आखिरी दिनों से ही गर्मी शुरू हो गयी। आज एक अप्रैल को यूपी समेत कई जगहों पर भीषण गर्मी से लोग परेशान दिखे। यही नहीं तेज हवाओं ने भी लोगों को काफी परेशान किया गया है।
-एजेंसी
- क्या सिकरवारों की उत्पत्ति आगरा के गांव सांथा में हुई, सिकरवार वंश की जड़ें धड़कती हैं यहां: कुलदेवी मंदिर बना गौरव और इतिहास का केंद्र - March 24, 2026
- मैनपुरी में विश्व क्षय रोग दिवस: 91 ग्राम पंचायतें हुईं ‘टीबी मुक्त’, प्रधानों को महात्मा गांधी की प्रतिमा देकर किया सम्मानित - March 24, 2026
- Agra News: लालघड़ी गांव में MSW छात्रों की अनूठी पहल, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत - March 24, 2026