[ad_1]
जसप्रीत बुमराह को टीम इंडिया का नया कप्तान बना दिया गया है. BCCI ने इसकी गुरुवार को घोषणा की. नियमित कप्तान रोहित शर्मा कोरोना के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं. कपिल देव के बाद बुमराह भारत की कप्तानी करने वाले पहले तेज गेंदबाज हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच 5वां टेस्ट कल से एजबेस्टन में शुरू हो रहा है. सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है. ऐसे में बुमराह बतौर कप्तान टीम को सीरीज में जीत दिलाना चाहेंगे. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह मैच बेहद महत्वपूर्ण है.
बीसीसीआई की ओर बताया गया कि गुरुवार सुबह रोहित शर्मा का टेस्ट किया गया और यह फिर से पॉजिटिव आया है. ऐसे में वे इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं. ऐसे में सेलेक्शन कमेटी ने बुमराह को कप्तान जबकि ऋषभ पंत को उप-कप्तान बनाया गया है. पंत ने पिछले साल इंग्लैंड में शतक लगाकर सबका ध्यान आकर्षित किया था. पिछले दिनों उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम की कमान भी मिली थी.
-एजेंसियां
[ad_2]
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026