[ad_1]
पिछले हफ्ते जुमे की नमाज के बाद प्रदेशभर में हुई हिंसा के विरोध स्वरूप आज विभिन्न स्थानों पर बजरंग दल ने प्रदर्शन किया। बजरंग दल ने इस दौरान जगह-जगह हनुमान चालीसा का पाठ किया।
कानपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गुरुदेव चौराहा, खलासी लाइन, रामादेवी और किदवई नगर चौराहे पर विरोध जताया।
गोरखपुर में भी बजरंग दल ने जुमे की नमाज के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने हिंसा के विरोध में नारेबाजी की और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की।
वाराणसी में बजरंग दल ने किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन
वाराणसी में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शास्त्री घाट पर प्रदर्शन किया। संगठन के सदस्यों ने हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा और शांतिपूर्ण माहौल और सौहार्द बने रहने की कामना की। साथ ही सरकार से कट्टरपंथियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। बजरंग दल काशी प्रांत के सह संयोजक कृपा शंकर तिवारी संजीव ने कहा हिंसा के आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई हो।
-एजेंसियां
[ad_2]
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026