अयोध्या। गोसाईगंज से समाजवादी पार्टी के बाहुबली विधायक अभय सिंह ने शनिवार को रामलला के दर्शन किए। रामलला के दर्शन के दौरान विधायक अभय सिंह भावुक हो गए और फफक कर रो पड़े। समाजवादी पार्टी नेतृत्व की ओर से रामलला के दर्शन से रोके जाने पर समाजवादी पार्टी के कुछ विधायकों में रोष था। बीते दिनों अभय ने इस पर खुलकर विरोध दर्ज कराया था।
राज्यसभा चुनाव के दौरान अभय पर भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में क्रॉस वोटिंग करने का भी आरोप है। विधायक अभय सिंह ने कहा था कि जब यूपी के सभी विधायक रामलला के दर्शन करने आ रहे थे तो सपा के विधायकों को आने से रोका गया था। हालांकि, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इससे इंकार किया और कहा कि किसी को भी अयोध्या जाने से नहीं रोका गया था।
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- Jhulelal Jayanti 2026 Agra: “सिंधियत की सतरंगी शाम” बनेगी देशभर के सिंधी समाज के लिए प्रेरणा का केंद्र - March 31, 2026
- मिर्जापुर में काल बना अनियंत्रित ट्रेलर: बीमार बेटे को दवा दिलाने जा रहे मां, मासूम और चाचा की दर्दनाक मौत - March 31, 2026
- मौसम का यू-टर्न: आगरा-मथुरा समेत यूपी के 20 जिलों में ओलावृष्टि और अंधड़ का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं - March 31, 2026