केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव जयराम रमेश को क़ानूनी नोटिस भेजा है.
गडकरी का कहना है कि दोनों ने उनके बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गुमराह करने और मानहानि करने वाली खबरें शेयर की हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ गडकरी के वकील बालेंदु शेखर ने कहा कि उनके मुवक्किल एक्स पर अपने बारे में कांग्रेस की ओर से शेयर किए गए कंटेंट देख-सुन कर हैरान हैं.
उनके वकील ने कहा कि खड़गे और रमेश ने एक वेब पोर्टल पर प्रसारित गडकरी के इंटरव्यू के एक टुकड़े को जानबूझ कर पोस्ट किया. कोविड-19 से जुड़े इस वीडियो क्लिप को बगैर संदर्भ और शब्दों के मायने के शेयर किया गया.
नोटिस में कहा गया है कि ‘जनता की नज़रों में गडकरी के प्रति भ्रम, सनसनी और बदनामी पैदा करने के एकमात्र इरादे और गुप्त उद्देश्य से एक कुटिल काम किया गया है.’
इसमें कहा गया है कि ये भारतीय जनता पार्टी की एकजुटता में दरार पैदा करने का एक निरर्थक प्रयास भी है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगामी आम चुनाव में लोगों का विश्वास जीतने के लिए तैयार है.
दरअसल, कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था- “मोदी सरकार के मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि आज किसान को फसल का दाम नहीं मिल रहा है.”
-एजेंसी
- ₹79,900 के ब्लैक आउटफिट में सीरत कपूर का बोल्ड ग्लैमरस अवतार: डिजाइनर गजल गुप्ता के ‘Vintage Lily’ लुक ने खींचा ध्यान - October 22, 2026
- आगरा में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन: स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण - October 22, 2026
- आगरा में मनाया गया ‘खुशहाल परिवार दिवस’: शहरी और ग्रामीण स्वास्थ्य इकाइयों पर एचआरपी महिलाओं और नव दंपतियों को दी गई परिवार नियोजन की जानकारी - October 22, 2026