आगरा: जिले की भाजपा नेत्री बबिता चौहान को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। राज्य सरकार ने मंगलवार को आयोग के पदाधिकारियों और सदस्यों की घोषणा की। पूर्व सपा मुखिया स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की छोटी पुत्रवधु और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव को आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। गोरखपुर की चारू चौधरी को भी उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।
बबिता चौहान करीब एक दशक से भाजपा में सक्रिय हैं। वह जिला पंचायत सदस्य और महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। वह ब्रज क्षेत्र में महिला मोर्चा की अध्यक्ष रही हैं। वह जाट समाज से आती हैं, जबकि उनके पति जितेंद्र चौहान ठाकुर हैं। वे लायंस क्लब में कई पदों पर रह चुके हैं।
महिला आयोग में उपाध्यक्ष बनाई गई अपर्णा यादव ने विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली थी। वह मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। दूसरी उपाध्यक्ष चारू चौधरी गोरखपुर की पूर्व मेयर मंजू चौधरी की पुत्रवधू हैं। मंजू चौधरी पिछली बार महिला आयोग की उपाध्यक्ष थीं। उनका पूरा परिवार भाजपा से लंबे समय से जुड़ा हुआ है।
विधानसभा चुनाव- 2022 में कांग्रेस की ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ की पोस्टर गर्ल डॉ. प्रियंका मौर्या और रालोद की मनीषा अहलावत को सदस्य बनाया गया है। कुल 25 सदस्य बनाए गए हैं।
देखें सदस्यों की सूची:-

- Agra News: ट्रक के केबिन में हुई थी चालक की हत्या, 24 घंटे के भीतर खलासी गिरफ्तार - July 13, 2026
- आगरा का विद्युत शवदाह गृह बना प्रदेश के लिए मॉडल, महापौर ने भट्ठियों को जल्द ठीक कराने का दिया आश्वासन - July 13, 2026
- आगरा पुलिस का कड़ा प्रहार: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी और महिला से लूट करने वाला बदमाश गिरफ्तार - July 13, 2026