लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आयोग और बोर्ड मैं BJP के नेताओं का समायोजन तेजी से होता जा रहा है। महिला आयोग में पदाधिकारी की घोषणा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मंगलवार की शाम को की गई है। इसमें आगरा की BJP की नेता बबीता कुमारी को महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। बबीता चौहान को अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कई सवाल उठने लगे हैं। दरअसल, बबीता चौहान के पति जितेंद्र चौहान बीते दो दशक से जांच के घेरे में है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बबीता के पति जितेंद्र चौहान पिछले दो दशक से ठेकेदारी में हुए घोटाले में इनका नाम आया था, जिसमें जांच भी चल रही है। ऐसे में सवाल उठने लगा है कि आखिर योगी सरकार की क्या मजबूरी है कि जितेन चौहान की पत्नी को महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया इसको लेकर अब कई तरह के सवाल उठने लगे हैं।
योगी सरकार की इस नियुक्ति के बाद सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति पर सबसे बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया है। अब देखने वाली बात यह है कि योगी सरकार घोटाले के आरोपी पत्नी के नियुक्त के मामले में अगला कदम क्या उठाती है?
साभार सहित
- लखनऊ में मोबाइल किश्त न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने मजदूर को चार दिन तक बंधक बनाकर निकाला खून, गोमती में फेंकने की धमकी - September 15, 2026
- आगरा में NEET पास छात्र निकला ट्रेनों का शातिर चोर: गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज और ऐशो-आराम के लिए खड़ा किया चोरी का नेटवर्क, 25 लाख के जेवर बरामद - September 15, 2026
- आगरा के प्राचीन श्री सिद्धिविनायक मंदिर में 66वें गणेश महोत्सव के तहत हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने पाई प्रसादी - September 15, 2026