Agra, Uttar Pradesh, India. आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जय झूलेलाल सेवा संगठन ने दो अद्भुत काम किए। सबसे बड़ा काम हुआ 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का सम्मान। ये बुजुर्ग अपने माता पिता के साथ पाकिस्तान के सिंध से आगरा आए और अपनी मेहनत के बल पर स्वयं को स्थापित किया। 100 से अधिक लोगों ने रक्तदान कर राष्ट्रपति के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
जय झूलेलाल सेवा संगठन कमला नगर द्वारा 15 अगस्त आजादी का अमृत महोत्सव एफ 42 कमलानगर, सिंधु भवन पर मनाया गया। सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी, महामंत्री परमानंद अतवानी, उपाध्याय भजन लाल प्रधान, दादा रोचिराम नागरानी, जयरामदास होतचंदानी, दीपक अटवानी ने ध्वजारोहण किया।
पाकिस्तान से आगरा आए सिंधी समाज के बुजुर्गों का सम्मानभव्य रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें सिंधी समाज के 100 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया।
इसके साथ ही पाकिस्तान के सिंध से आगरा आए समाज के 11 से अधिक बुजुर्गों का सम्मान किया गया।

जय झूलेलाल सेवा संगठन के अध्यक्ष दीपक अतवानी ने बताया कि कैसे विभाजन के समय सिंधी समाज अपना सब कुछ छोड़ कर भारत आया। रहने के लिए न ही जगह थी और न ही रोजगार का कोई साधन। फिर भी सिंधी समाज ने महेनत कर स्वयं को स्थापित किया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष दीपक आतवानी,
राजीव नागरानी, महामंत्री मनीष हरजानी,
शेरू साधवानी, जितेंद्र कुकरेजा, विकास दुल्हानी उपाध्यक्ष, कपिल वलेचा संगठन मंत्री, तरुन कुमार, कमल जुम्मानी, मीडिया प्रभारी नितिन सुखेजा, लकी सावलानी, मनीष रामानी, रोहित वाधवानी, किशोर कुण्डवानी, जितेंद्र नागवानी, विजय खत्री, भरत हासानी, गोविंद बत्रा, सुनील माखीजा,सुधीर मदान, किशोर ठारवानी, धीरज वलेचा, पंकज, मयंक साधवानी, हेमंत चोइथवानी, कपिल पंजवानी, प्रदीप रामत्री, किशोर मेहता, मोंटी पुरसनानी, विजय सिंधानी, विजय बुलानी, राहुल खेमानी, किशोर, रवि, पुनीत, पवन बत्रा, जीतू करीरा, सुनील केसवानी, कमल कुंडलानी, विजय अतवानी, करण बुधरानी, सुनील भोजवानी, तरुण रिजवानी, जय भोजवानी, रवि कुकरेजा, नरेश, योगेश रॉय, किशोर करमचंदानी, राकेश कटारिया, नरेंद्र रायसिंघनी, जगदीश सोनी, अनिल, प्रदीप, कैलाश,चन्द्र भाई, हरीश खेराजानी, कपिल छाबरा, भारत चोइथवानी, हितेश वलिजा,अनिल बत्रा आदि उपस्थित थे।
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026
- सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की अटकलों के बीच होर्डिंग वार: अब “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा” के लगे पोस्टर - October 25, 2026