उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रविवार की शाम आयोजित दीपोत्सव 2022 में दीयों को जलाए जाने का पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। राम की पैड़ी पर करीब 15 लाख दीयों को जलाए जाने की तैयारी की गई थी। फाइनल आंकड़ा 15 लाख 76 हजार दीयों का सामने आया है। इस प्रकार एक बार फिर दीपोत्सव 2022 गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। इससे पहले वर्ष 2021 में 12 लाख दीयों को जलाए जाने का रिकॉर्ड बनाया गया था। वर्ष 2017 में दीपोत्सव की शुरुआत के बाद से हर साल दीपोत्सव नए कीर्तिमान बना रहा है। एक बार फिर गिनीज बुक की टीम ने रिकॉर्ड बुक में दीपोत्सव को दर्ज किया है।
अयोध्या के दीपोत्सव 2022 में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। इस दौरान राम की पैड़ी पर करीब 15 लाख दीयों को जलाए जाने का दावा किया गया था।
अयोध्या के सभी घाटों को मिलाकर 17 लाख दीयों को जलाए जाने की बात कही गई। 15 लाख 76 हजार दीयों को जलाकर अयोध्या ने पीएम मोदी के सामने दीपोत्सव को भव्य और दिव्य बना दिया।
रविवार की शाम अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। प्रभु श्रीराम की नगरी मिट्टी के दीयों से जगमगा गई। दीयों की रोशनी में सरयू तट पर स्वर्ग उतरने सरीखा अहसास हुआ। पूरी रामनगरी में 17 लाख दीयों की रोशनी ने अनोखा नजारा बनाया। वहीं, सरयू नदी के तट पर 15 लाख 76 हजार जलते दीयों ने पुराने विश्व रिकॉर्ड को भस्म कर दिया।
अयोध्या में नया रिकॉर्ड बना। दीपोत्सव के आयोजन को देखने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की एक टीम भी अयोध्या में मौजूद थी। विश्व रिकॉर्ड के लिए दीयों को कम से कम पांच मिनट जलाया जाना था। करीब 22 हजार वॉलंटियर्स की मदद से इस आयोजन को सफल बनाया गया। 15 लाख से अधिक मिट्टी के दीये जलाए जाने के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से प्रमाण पत्र दिया गया है। दीपोत्सव में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी मौजूद थीं।
- आगरा में होली से पहले मिलावटखोरों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 2 क्विंटल से ज्यादा मिल्क केक और बर्फी नष्ट, कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी - February 25, 2026
- आगरा को ‘ग्रीन और क्लीन’ बनाने का मेगा प्लान: खेरागढ़ का नयाग्राम तालाब बनेगा मॉडल वेटलैंड, यमुना किनारे बनेगा नया घाट - February 25, 2026
- UP का ‘मॉडल’ बना आगरा का कलवारी स्कूल: जापानी तकनीक से लैस हुआ PM-Shri विद्यालय, CDO ने सुविधाओं को सराहा - February 25, 2026