Hathras (Uttar Pradesh, India) । बारिश के मौसम में वेक्टर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू का खतरा बढ़ जाता है। जिसको देखते हुए जिला मलेरिया विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। विभाग के अधिकारियों की माने तो इस मौसम में सबसे अधिक मच्छर पैदा होते हैं जोकि बीमारियां फैलाते है। इनसे बचने के लिए हमें साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। जहां गंदगी, जल – भराव आदि होता है, वहां ये मच्छर तेजी पैदा होते हैं।
पानी को इकट्ठा होने से रोकें
जिला मलेरिया अधिकारी एम.जौहरी ने बताया कि यह मौसम वेक्टर बोर्न डिजीज यानि मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया का है। अगस्त से अक्टूबर तक वेक्टर बोर्न डिजीज का प्रकोप अधिक होता है। इस दौरान बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंचते हैं। इससे बचाव के लिए समय-समय पर एडवाइजरी जारी की जाती है। जिसके कारण वेक्टर बोर्न डिजीज के मरीजों की संख्या में कमी आई है। मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाए जा रहा है। जहां अधिक मात्रा में जल इकट्ठा हो जाता है। वहां ये बीमारी वाले मच्छर पनपते है, इसलिए हमें पानी को ज्यादा समय तक इकट्ठा होने से रोकना चाहिए। विभाग द्वारा समय- समय पर जागरूकता अभियान चलाए गए।
पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें
सहायक मलेरिया अधिकारी एस पी गौतम के अनुसार इन बीमारियों से बचाव पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए क्योंकि बचाव होगा तो इलाज की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। इसके लिए लोगों तक संदेश पहुंचाया जा रहा है | स्वच्छ पेय जल का प्रयोग करें | उथले नल के पानी का प्रयोग न करें| मच्छरों को पनपने ना दें। उन्होंने बताया कि इस मौसम में बुखार आने पर चिकित्सक से परामर्श लें। नीम हकीम झोला छाप डाक्टर से इलाज न करायें | तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल पर जाँच कराये |जिसे समय रहते उपचार शुरू कर दिया जाये | पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें ।
कैसे करें बचाव:
– कूलर व अन्य बर्तन जिनमें पानी का संचयन किया जाता है आदि को नियमानुसार सुखाकर ही पुनः प्रयोग में लायें। घर की छतों, बेकार पड़े बर्तनों, गमलों के नीचे , ए०सी० से निकालने वाले पानी , पक्षियों के लिए रखे गए पानी के बरतन आदि को सप्ताह में एक बार सुखाकर ही प्रयोग में लायें।
मच्छरों के काटने से बचाव:
-ऐसे कपड़े पहने, जिससे शरीर का ज्यादा-से-ज्यादा हिस्सा ढका रहे। खासकर बच्चों के लिए यह सावधानी बहुत जरूरी है। बच्चों को मलेरिया सीजन में निक्कर व टी-शर्ट न पहनाएं।
-बच्चों को मच्छर भगाने की क्रीम लगाएं।
-रात को सोते समय मच्छरदानी लगाएं।
- आगरा के साहित्य का सितारा: डॉ. रामेन्द्र शर्मा ‘रवि’ को मिला ‘ब्रजभाषा विभूषण’ सम्मान, शहर में खुशी की लहर - February 13, 2026
- स्वच्छता में चमका आगरा का नाम, आगरा विकास मंच ने किया महापौर एवं नगर आयुक्त का सम्मान - July 23, 2025
- “एक पेड़ माँ के नाम” — जयपुरिया कॉलोनी आगरा में सिंहवाहिनी संस्था ने किया वृक्षारोपण का भावपूर्ण आयोजन - July 19, 2025