जर्मनी की लग्जरी कार विनिर्माता कंपनी ऑडी अपनी लोकप्रिय सेडान ए8 का नया संस्करण भारत में उतारने की योजना बना रही है। यह भारतीय बाजार में इस साल ऑडी द्वारा उतारी जाने वाली दूसरी गाड़ी होगी।
कंपनी अगले कुछ दिनों में नई ए8 के लिए बुकिंग शुरू करेगी और इसके कुछ हफ्तों बाद गाड़ी पेश की जाएगी।
ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ए8 हमारी लोकप्रिय गाड़ी है। हमारे पोर्टफोलियो में यह बहुत महत्वपूर्ण कार है।’’
इस कार में तीन लीटर का पेट्रोल इंजन होगा और इसे पूर्ण रूप से तैयार इकाई के रूप में आयात किया जाएगा।
इससे पहले ऑडी ने इसी साल फरवरी में एसयूवी क्यू7 का नया संस्करण भारतीय बाजार में उतारा था।
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देर रात 34 IAS अधिकारियों के तबादले, 14 जिलों के बदले गए जिलाधिकारी - September 22, 2026
- श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम: आगरा के रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर में आयोजित हुआ भव्य पौष पत्री भंडारा, उमड़े श्रद्धालु - September 22, 2026
- आगरा रामलीला मैदान का निरीक्षण: टूटा मंच, फैली गंदगी और नहीं हटीं झोपड़ियां; महापौर हेमलता दिवाकर ने दिए तीन-चार दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश - September 21, 2026