असम की रोहमोरिया पुलिस चौकी के अंतर्गत ढोलजान चाय बागान में एक पांच साल के बच्चे की हत्या के बाद भड़के चाय बागान के लोगों ने आरोपी व्यक्ति को ज़िंदा जला दिया.
यह घटना डिब्रूगढ़ शहर से करीब 25 किलोमीटर दूरी पर स्थित ढोलजान चाय बागान में शनिवार को घटी थी.
डिब्रूगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक श्वेतांक मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक पांच साल का उज्जवल मुरा दूसरे बच्चों के साथ शनिवार को आरोपी सुनीत तांती के परिसर में खेल रहा था.
इस बीच अचानक तांती किसी बात पर गुस्सा हो गए और उन्होंने उज्जवल की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी.
जैसे ही चाय बागान के लोगों को इस घटना की जानकारी मिली वहां भीड़ जमा होने लगी. इसके बाद भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने आरोपी को पकड़ने के लिए उनका करीब आधा किलोमीटर तक पीछा किया और बाद में उन्हें जिंदा जला दिया.
इस घटना के बाद से ढोलजान चाय बागान में आतंक का माहौल है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है लेकिन अब तक इस घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति की गिरफ़्तारी नहीं हुई है.
-एजेंसियां
- खाद्य सुरक्षा समिति के सभापति बने विजय शिवहरे का आगरा में भव्य स्वागत: उद्यमियों ने कहा, मानक पूरे करने को तैयार, लेकिन उत्पीड़न नहीं सहेंगे - August 26, 2026
- आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ यूपी ने धूमधाम से मनाया प्रथम स्थापना दिवस: आयोजित हुआ भव्य समारोह, उठी ‘कलाकार बोर्ड’ गठन की मांग - August 26, 2026
- योगी सरकार का रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा: 27, 28 और 29 अगस्त को यूपी रोडवेज और सिटी बसों में एक सहयात्री के साथ बिल्कुल फ्री सफर कर सकेंगी माताएं-बहनें - August 26, 2026