नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिंहा राव और वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न‘ देने का एलान किया है। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद हर तरफ से प्रतिक्रिया आ रहीं हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, जननेता, किसानों के मसीहा, गांवों, अन्नदाता किसानों, शोषितों एवं वंचितों के उत्थान के लिए आजीवन समर्पित रहने वाले, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को ‘भारत रत्न‘ प्रदान करने की घोषणा अभिनंदनीय है। वे सच्चे अर्थों में लोकतंत्र के साधक थे। यह गौरव राष्ट्र निर्माण में उनके अतुल्य योगदानों का सम्मान है।
इसके साथ ही कहा, पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव जी को ‘भारत रत्न‘ से विभूषित किए जाने का निर्णय अत्यंत अभिनंदनीय है। उन्होंने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से देश के आर्थिक विकास को एक नई गति प्रदान की। भारत के विकास में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
इसके साथ ही कहा, प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस को ‘भारत रत्न‘ से सम्मानित करने का निर्णय हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले स्वामीनाथन कृषि और किसानों के कल्याण में उनके उल्लेखनीय योगदान का प्रतीक हैं। यह सम्मान कृषि को बदलने में उनके अद्वितीय योगदान का जश्न मनाता है और कृषि के क्षेत्र में उनकी स्थायी विरासत और स्मारकीय प्रभाव के लिए एक उपयुक्त श्रद्धांजलि है।
-एजेंसी
- ताजनगरी में सीएम योगी का ‘राधे-राधे’, आगरा को जल्द मिलेगा ‘इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, 342 करोड़ की परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास - July 25, 2026
- रिश्तों में ‘आंगन’ बना रहे, दीवार नहीं…रेडियो मधुबन के कार्यक्रम में कवि कुमार ललित ने बिखेरे पारिवारिक मूल्यों के मोती - July 25, 2026
- 200 साल पुरानी परंपरा: भगवान जगन्नाथ मंदिर में देवशयनी एकादशी पर भक्ति की बयार, पांचवीं पीढ़ी संभाल रही सेवा का जिम्मा - July 25, 2026