तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने 2019 में हुए पुलवामा हमले को मोदी सरकार की विफलता बताया है. रेवंत रेड्डी ने मोदी सरकार पर पुलवामा हमले के बाद की गई सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिक फ़ायदा लेने का आरोप भी लगाया है. वहीं बीजेपी नेता और छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इन आरोपों पर पलटवार किया है.
अरुण साव ने कहा, “देश के सुरक्षाबलों पर सवाल उठाना कांग्रेस की आदत बन गई है.” हैदराबाद में एक इवेंट में बोलते हुए रेवंत रेड्डी ने कहा था, “जिन बातों पर हम सवाल करते हैं, वहां पर वो जय श्री राम बोल देते हैं. हर चीज़ के लिए उनका एक ही जवाब है जय श्री राम.”
“मोदी के लिए सबकुछ राजनीति है, सबकुछ चुनाव जीतने का तरीक़ा है. यह सोच देश के लिए ठीक नहीं है.”
रेवंत रेड्डी ने कहा, “पुलवामा हमला उदाहरण है कि वो फेल हुए. आईबी क्या कर रही है. पुलवामा हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक का फ़ायदा लिया. मेरा सवाल है पुलवामा हमला आख़िर हुआ क्यों.”
वहीं अरुण साव ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “कांग्रेस पार्टी के नेता बौखला गए हैं. सुरक्षाबलों और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना कांग्रेस की आदत है, इसलिए ये आज हाशिये पर चले गए हैं.”
14 फ़रवरी 2019 को पुलवामा में सीआरपीएफ़ के क़ाफ़िले की एक बस पर चरमपंथियों ने आत्मघाती हमला किया था. इस हमले में 40 सीआरपीएफ़ के जवान मारे गए थे.
-एजेंसी
- आगरा में थाना मंटोला पुलिस ने बच्चों और महिलाओं संग मनाई दीपावली; मिठाई, खील-खिलौने व उपहार बांटकर बिखेरी मुस्कान - November 7, 2026
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं: बोले— “अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है यह पर्व” - November 7, 2026
- “भैया, आज ही कार दिला दो वरना ये मार डालेंगे…”: मौत से पहले भाई को फोन कर गिड़गिड़ाती रही पूनम, फिर पति ने खुद फोन कर कहा— हमने मार दिया - November 7, 2026